close
LIVE UPDATE

बिग ब्रेकिंग; छात्रों की मांगों के आगे सरकार झुकी, TRE-4 की परीक्षा अब एक ही चरण में होगी, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान…पढ़िये क्या-क्या मांगे मानी गयी

Big Breaking: Government yields to students' demands; TRE-4 exam to be held in a single phase; Chief Minister makes the announcement... Read which demands have been accepted.

पटना। बिहार में शिक्षक भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को बड़ी राहत मिली है। सरकार और छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक में BPSC TRE-4 परीक्षा को एकल चरण में कराने की मांग स्वीकार कर ली गई है। यानी अब TRE-4 शिक्षक भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा (PT) और मुख्य परीक्षा (Mains) के बजाय एक ही परीक्षा आयोजित की जाएगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में छात्रों की अन्य मांगों पर भी बिंदुवार चर्चा हुई। सरकार ने ‘एक अभ्यर्थी, एक परिणाम’ के मुद्दे पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही बिहार में भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने, समय पर परीक्षा आयोजित करने और परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

TRE-4 परीक्षा अब एकल चरण में

छात्रों की सबसे प्रमुख मांग शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को एक चरण में आयोजित करने की थी। बैठक में सरकार ने इस मांग को स्वीकार कर लिया है।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी बताया कि इस बार की TRE-4 परीक्षा एकल चरण में आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही ‘एक अभ्यर्थी, एक परिणाम’ की मांग पर भी नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।यह फैसला उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जो लंबे समय से शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को सरल और समयबद्ध बनाने की मांग कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

हाईकोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में बनेगी परीक्षा सुधार कमिटी

बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्था में सुधार के लिए पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में परीक्षा सुधार संबंधी कमिटी गठित की जाएगी।इस कमिटी के सामने परीक्षा से संबंधित शिकायतें, साक्ष्य और सुधार संबंधी सुझाव रखे जा सकेंगे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि कमिटी के निर्णय और अनुशंसाओं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

सरकार ने छात्रों की इन 10 मांगों पर लिया फैसला

1. TRE-4 में एकल परीक्षा और ‘एक अभ्यर्थी, एक परिणाम’

TRE-4 भर्ती प्रक्रिया में एकल परीक्षा आयोजित करने की मांग स्वीकार की गई है। वहीं ‘एक अभ्यर्थी, एक परिणाम’ के संबंध में नियमानुसार आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया गया है।

 

2. भर्ती परीक्षाओं की जांच और समय पर परीक्षा

70वीं BPSC से जुड़ी पारदर्शिता की जांच, BSSC की भर्ती परीक्षाओं को समय पर कराने, 1799 दरोगा भर्ती परीक्षा और सहायक प्राध्यापक से पहले B.E.T. परीक्षा से जुड़े मामलों को परीक्षा सुधार कमिटी के समक्ष रखा जाएगा।

1799 दरोगा भर्ती परीक्षा की आगे की प्रक्रिया कमिटी की रिपोर्ट के बाद तय की जाएगी। वहीं BSSC को जल्द परीक्षा कैलेंडर जारी कर निर्धारित समय पर परीक्षाएं कराने की दिशा में कार्रवाई करने को कहा गया है।

 

3. पुस्तकालयाध्यक्ष भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी

पुस्तकालयाध्यक्ष भर्ती के लिए रिक्तियों के अनुरूप बहाली प्रक्रिया शुरू करने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई जल्द प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है।

 

4. संविदा कर्मियों के लिए अलग कोटे पर विचार

भर्ती प्रक्रियाओं में संविदा कर्मियों को अंक या वेटेज दिए जाने की स्थिति में अलग कोटा निर्धारित करने की मांग पर उच्चस्तरीय कमिटी बनाकर विचार किया जाएगा।

 

5. डोमिसाइल नीति पर नियमानुसार कार्रवाई

बिहार की भर्ती प्रक्रियाओं में अधिकतम डोमिसाइल नीति लागू करने के संबंध में न्यायविद से प्राप्त परामर्श के आधार पर नियमानुसार आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

 

6. अधिकतम उम्र सीमा पर कमिटी में प्रस्ताव

भर्ती परीक्षाओं में अधिकतम उम्र सीमा से संबंधित मांग को कमिटी के समक्ष विचार के लिए रखने पर सहमति बनी है।

 

7. भर्ती परीक्षा कैलेंडर का सख्ती से पालन

सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं का परीक्षा कैलेंडर जारी करने और उसका सख्ती से पालन करने की मांग पर भी सहमति व्यक्त की है।

 

8. प्रश्नपत्र, OMR और उत्तर पुस्तिका में पारदर्शिता

BPSC की तर्ज पर आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं में प्रश्नपत्र, OMR शीट और उत्तर पुस्तिका से संबंधित पारदर्शिता सुनिश्चित करने के प्रस्ताव को परीक्षा सुधार कमिटी के सामने रखने पर सहमति बनी है।

 

9. पेपर लीक मामलों की जांच

BPSC द्वारा आयोजित AEDO, सेनेटरी सहित अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक से जुड़े मामलों में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

10. भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई गई। साथ ही विषय से संबंधित विभागीय पत्रांक-162/गो., दिनांक 24 अगस्त 2026 को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का निर्णय लिया गया।

 

छात्रों ने आंदोलन समाप्त करने का फैसला लिया

सरकार और छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई वार्ता के बाद छात्रों ने सर्वसम्मति से आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया। पिछले दिनों पटना में बड़ी संख्या में छात्र भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे थे।

 

अब TRE-4 को एक चरण में कराने की मांग स्वीकार होने के बाद शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं परीक्षा सुधार कमिटी के गठन और भर्ती कैलेंडर के पालन से प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की दिशा में भी सरकार ने कदम बढ़ाया है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *