Garba Night Outfit Ideas 2026: गरबा और डांडिया नाइट में दिखना है सबसे स्टाइलिश? ट्राई करं। ये 7 ट्रेंडी लुक्स, इन 5 फैशन टिप्स को भी करें फॉलो
नवरात्रि गरबा और डांडिया नाइट में स्टाइलिश दिखना है? ट्राई करें 7 ट्रेंडी आउटफिट आइडियाज—लहंगा, कुर्ता-पैंट, इंडो-वेस्टर्न जैकेट और बहुत कुछ।

Garba and Dandiya Outfit Ideas: आज हर तरफ डांडिया व गरबा की धूम दिख रही है। वैसे भी नवरात्रि में गरबा और डांडिया नाइट का उत्साह हर किसी के सिर चढ़कर बोलता है। नवरात्र में हर लड़कियां खुद को खास दिखाना चाहती है। रंग-बिरंगे आउटफिट, ट्रेडिशनल ज्वेलरी, खूबसूरत मेकअप और डांडिया की थाप के बीच हर कोई अपने लुक को खास बनाना चाहता है। अगर आप भी इस नवरात्रि गरबा नाइट में सबसे अलग और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो अपने वॉर्डरोब में थोड़ा फैशन ट्विस्ट लाने का समय आ गया है।
इस बार पारंपरिक लहंगा-चोली के अलावा मोनोक्रोम आउटफिट, इंडो-वेस्टर्न जैकेट, लॉन्ग कुर्ता सेट और थ्रेडवर्क ब्लाउज जैसे स्टाइल भी ट्राई कर सकती हैं। खास बात यह है कि इन लुक्स को पुराने कपड़ों के साथ भी नए अंदाज में स्टाइल किया जा सकता है। आइए जानते हैं गरबा और डांडिया नाइट के लिए 7 ट्रेंडी आउटफिट आइडियाज।
1. ऑल ब्लैक लुक से बनाएं अपनी अलग पहचान
अगर आप ट्रेडिशनल कपड़ों में ग्लैमरस और एलिगेंट दिखना चाहती हैं, तो ऑल ब्लैक लुक आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। ब्लैक कलर की लॉन्ग स्कर्ट या लहंगे के साथ गोल्डन गोटा-पट्टी वाला ब्लाउज पहनें। इसके साथ थ्रेडवर्क या गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाला दुपट्टा आपके लुक को और खूबसूरत बना सकता है।
• ज्वेलरी: गोल्डन झुमके और चूड़ियां।
• मेकअप: कोहल आईलाइनर और न्यूड या रेड लिपस्टिक।
• स्टाइलिंग टिप: कमरबंद और छोटी बिंदी के साथ लुक को कंप्लीट करें।
2. लॉन्ग कुर्ता विद स्कर्ट: सिंपल लेकिन स्टाइलिश
गरबा नाइट में कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो खूबसूरत भी लगे और बार-बार नया आउटफिट खरीदने की जरूरत भी न पड़े? ऐसे में मल्टीकलर लॉन्ग कुर्ते को प्लेन ब्लैक या व्हाइट फ्लेयर्ड स्कर्ट के साथ पेयर करें।
यह कॉम्बिनेशन ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का शानदार मेल है। कुर्ते पर मिरर वर्क या एम्ब्रॉयडरी हो, तो लुक और भी आकर्षक लगेगा।
• ज्वेलरी: ऑक्सीडाइज्ड झुमके या चोकर।
• फुटवियर: जूतियां या आरामदायक फ्लैट्स।
• स्टाइलिंग टिप: स्कर्ट और कुर्ते के रंगों में कंट्रास्ट रखें।
3. थ्रेडवर्क ब्लाउज के साथ री-स्टाइल करें पुराना लहंगा
हर बार गरबा नाइट के लिए नया लहंगा खरीदना जरूरी नहीं है। अगर आपके पास पहले से कोई लॉन्ग स्कर्ट या लहंगा मौजूद है, तो उसके साथ कंट्रास्ट कलर का थ्रेडवर्क ब्लाउज पहनकर बिल्कुल नया लुक तैयार कर सकती हैं।
रंगीन धागों की कढ़ाई वाला ब्लाउज सादे लहंगे में भी जान डाल देता है। यह तरीका बजट-फ्रेंडली होने के साथ-साथ पुराने कपड़ों को दोबारा इस्तेमाल करने का शानदार विकल्प है।
• ज्वेलरी: सिल्वर चोकर, झुमके और चूड़ियां।
• मेकअप: सॉफ्ट ग्लैम मेकअप।
• स्टाइलिंग टिप: ब्लाउज को आउटफिट का मुख्य आकर्षण बनाएं और बाकी एक्सेसरीज हल्की रखें।
4. मल्टीकलर कुर्ता-पैंट सेट: स्टाइल के साथ आराम भी
अगर आप घंटों गरबा खेलने वाली हैं, तो ऐसा आउटफिट चुनें जिसमें स्टाइल के साथ आराम भी मिले। मल्टीकलर कुर्ता और पैंट सेट इस मामले में बढ़िया विकल्प है।
चटक रंगों वाला कुर्ता, मिरर वर्क और हल्की एम्ब्रॉयडरी आपके लुक को फेस्टिव बना सकती है। इसके साथ हैवी नेकपीस या डांडिया थीम वाली ज्वेलरी पहनकर सिंपल आउटफिट को भी खास बनाया जा सकता है।
• ज्वेलरी: स्टेटमेंट नेकपीस और छोटे झुमके।
• फुटवियर: फ्लैट जूतियां या आरामदायक सैंडल।
• स्टाइलिंग टिप: ऐसे कपड़े चुनें जिनमें आसानी से घूम सकें और डांस कर सकें।
5. लॉन्ग मल्टीकलर जैकेट से पाएं इंडो-वेस्टर्न लुक
अगर आप पारंपरिक लहंगा-चोली से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो लॉन्ग मल्टीकलर जैकेट को अपनी स्टाइलिंग का हिस्सा बनाएं। इसे टॉप और जींस या सादे कुर्ते के साथ पहन सकती हैं।
मिरर वर्क, कच्छी एम्ब्रॉयडरी और रंगीन पैटर्न वाली जैकेट गरबा नाइट के लिए आकर्षक इंडो-वेस्टर्न लुक देती है।
• ज्वेलरी: सिल्वर ईयररिंग्स और चंकी ब्रेसलेट।
• मेकअप: विंग्ड आईलाइनर और ग्लॉसी लिप्स।
• स्टाइलिंग टिप: जैकेट हैवी हो, तो अंदर का टॉप सिंपल रखें।
6. टैंक टॉप विद लॉन्ग जैकेट: यंग और ट्रेंडी अंदाज
गरबा नाइट में मॉडर्न और कूल लुक चाहिए, तो टैंक टॉप, रेगुलर फिट जींस और लॉन्ग मल्टीकलर जैकेट का कॉम्बिनेशन ट्राई करें। यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो पारंपरिक कपड़ों की जगह इंडो-वेस्टर्न स्टाइल पसंद करते हैं।
जैकेट पर मिरर वर्क या एथनिक प्रिंट हो, तो साधारण जींस-टॉप भी फेस्टिव लुक में बदल जाता है।
• ज्वेलरी: ऑक्सीडाइज्ड चोकर या बड़े हूप्स।
• फुटवियर: स्नीकर्स या आरामदायक फ्लैट्स।
• स्टाइलिंग टिप: जैकेट की लंबाई और फ्लेयर ऐसा रखें कि डांस करते समय परेशानी न हो।
7. लॉन्ग कुर्ता और फ्लेयर्ड पलाजो: एवरग्रीन ट्रेडिशनल लुक
अगर आपको सिंपल और ट्रेडिशनल स्टाइल पसंद है, तो लॉन्ग कुर्ते के साथ फ्लेयर्ड पलाजो पहन सकती हैं। यह कॉम्बिनेशन खूबसूरत दिखने के साथ-साथ आरामदायक भी हो सकता है।
कुर्ते पर हल्की कढ़ाई, गोटा-पट्टी या मिरर वर्क हो, तो आउटफिट गरबा नाइट के लिए आसानी से तैयार हो जाता है। इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और पोटली बैग आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं।
• ज्वेलरी: ऑक्सीडाइज्ड झुमके, चूड़ियां और चोकर।
• फुटवियर: ट्रेडिशनल जूतियां।
• स्टाइलिंग टिप: दुपट्टे को इस तरह पिन करें कि डांस के दौरान वह बार-बार संभालना न पड़े।
गरबा नाइट में परफेक्ट दिखने के लिए इन 5 फैशन टिप्स को भी करें फॉलो
• आराम को दें प्राथमिकता: ऐसा आउटफिट चुनें जिसमें आसानी से घूम सकें और डांस कर सकें।
• ज्वेलरी का सही चुनाव करें: हैवी आउटफिट के साथ हल्की ज्वेलरी और सिंपल आउटफिट के साथ स्टेटमेंट ज्वेलरी पहनें।
• फुटवियर सोच-समझकर चुनें: लंबे समय तक डांस करने के लिए आरामदायक और अच्छी पकड़ वाले फुटवियर बेहतर रहेंगे।
• मेकअप को रखें लॉन्ग-लास्टिंग: गरबा नाइट में पसीने को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त लॉन्ग-वियर मेकअप प्रोडक्ट्स चुनें।
• पुराने कपड़ों को नया अंदाज दें: पुराने लहंगे, स्कर्ट या ब्लाउज को नई जैकेट, दुपट्टे और ज्वेलरी के साथ री-स्टाइल करें।
इस नवरात्रि अपने स्टाइल से जीतें सबका दिल
गरबा और डांडिया नाइट में खूबसूरत दिखने के लिए हमेशा महंगे या नए कपड़ों की जरूरत नहीं होती। सही कलर कॉम्बिनेशन, स्टाइलिश ज्वेलरी और अपनी पसंद के मुताबिक आउटफिट चुनकर आप भीड़ में अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।चाहे आप ऑल ब्लैक लुक चुनें, मल्टीकलर कुर्ता-पैंट सेट पहनें या इंडो-वेस्टर्न जैकेट से अपने स्टाइल को नया ट्विस्ट दें—सबसे जरूरी है कि आप अपने आउटफिट में सहज महसूस करें और पूरे उत्साह के साथ गरबा का आनंद लें।











