अनंत सिंह की बेटी की शादी में खाने के लिए उमड़ी भीड़, भोजन पंडाल में मची धक्का-मुक्की, पूरे इलाके में लगा जाम, 5 लाख लोगों के पहुंचने का दावा, बारात पहुंची अनंत सिंह के दरवाजे

पटना। बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह की बेटी की शादी इन दिनों खूब चर्चा में है। शादी समारोह में शामिल होने के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश समेत कई इलाकों से भारी संख्या में लोग उनके पैतृक गांव नदवां पहुंचे हैं। भीड़ का आलम यह है कि गांव और आसपास के इलाकों में करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। वहीं, भोजन शुरू होते ही खाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और पंडाल में धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन गई।
देश के कोने-कोने से लोग अनंत सिंह की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। लोगों की भारी भीड़ के कारण पूरा शहर जाम हो चुका है। सड़कों पर चारों तरफ लोगों का हुजूम देखने को मिल रहा है। https://t.co/x7uKQX9qEU
ये खबर भी पढ़ें…— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) November 25, 2026
खाने के लिए उमड़ी भीड़, भोजन पंडाल में अफरा-तफरी
अनंत सिंह की बेटी की शादी में मेहमानों और समर्थकों के लिए बड़े स्तर पर भोजन की व्यवस्था की गई है। लेकिन मेहमानों की भारी भीड़ के चलते भोजन शुरू होते ही पंडाल में अव्यवस्था की स्थिति देखने को मिली।लोग जल्द से जल्द खाना लेने की कोशिश करते नजर आए। इस दौरान भोजन पंडाल में धक्का-मुक्की भी हुई। शादी समारोह में उमड़ी भीड़ की तस्वीरें और वीडियो चर्चा का विषय बने हुए हैं।
डिफेंडर गाड़ी में सवार होकर दूल्हे राजा निकल चुके हैं। जल्द ही बरात स्थल पर पहुंच जाएंगे। ये हैं अनंत सिंह के दामाद ऋषिकेश। https://t.co/DsMP6pf973
ये खबर भी पढ़ें…— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) November 25, 2026
बारात लेकर नदवां पहुंचे ऋषिकेश
अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश बारात लेकर नदवां पहुंच गए हैं। बारात को घर से कुछ दूरी पर रोका गया है। परंपरा के अनुसार, दरवाजे पर पहुंचने के बाद महिलाएं बारात का पारंपरिक तरीके से स्वागत करेंगी। इसके बाद जयमाला और विवाह की अन्य रस्में निभाई जाएंगी।
5 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने का दावा
शादी समारोह में अब तक पांच लाख से अधिक लोगों के पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है। हालांकि, यह आयोजन से जुड़ा दावा है। भारी भीड़ के कारण पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में यातायात प्रभावित हुआ है। करीब पांच किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगने की बात सामने आई है।शादी का आयोजन पूरे इलाके में मेले जैसा माहौल बना चुका है।
ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे बृजभूषण सिंह
शादी समारोह में शामिल होने उत्तर प्रदेश से पहुंचे बृजभूषण सिंह को भीड़ के कारण ट्रैक्टर पर सवार होना पड़ा। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह के प्रति लोगों का प्यार और समर्थन इतना ज्यादा है कि बिहार और यूपी से बड़ी संख्या में लोग समारोह में पहुंचे हैं।
ट्रैक्टर पर बैठने के सवाल पर उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से उन्हें ऐसा करना पड़ा। उन्होंने अनंत सिंह के प्रभाव का जिक्र करते हुए कहा कि उनका प्रभाव पहले भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा।फिलहाल अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ी भारी भीड़ और भोजन पंडाल की अव्यवस्था पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।












