close
LIVE UPDATE

झारखंड : जज अपनी Girlfriend के साथ आपत्तिजनक हालत में था, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ लिया, फिर चल गयी गोली…जानिये पूरा मामला

Jharkhand: Judge was in a compromising position with his girlfriend, wife caught him red-handed, then shot... know the whole story

Jharkhand News : गोड्डा में गोलीकांड में गंभीर रूप से घायल जज की पत्नी वंदना साह की हालत में सुधार होने के बाद उन्होंने पुलिस को चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। वंदना ने अपने पति पर नाजायज संबंध, दहेज उत्पीड़न और हत्या की साजिश रचने के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे यह मामला अब और भी सनसनीखेज हो गया है। दरअसल झारखंड के गोड्डा जिले में 17 जनवरी 2026 को हुई सनसनीखेज गोलीकांड हुई थी।

35 वर्षीय वंदना साह इस घटना में गंभीर रुप से घायल हो गयी थी। अब तीन दिन बाद वंदना की हालत में अब सुधार हो रहा है। चिकित्सकों के अनुसार वह अब बोलने की स्थिति में हैं। जैसे ही वंदना ने होश में आकर बयान देना शुरू किया, उन्होंने बरारी कैंप पुलिस को ऐसी जानकारियां दीं, जिन्होंने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। वंदना ने अपने पति, समस्तीपुर में जज के तौर पर पदस्थ संतोष कुमार साह पर नाजायज संबंध, दहेज उत्पीड़न और हत्या की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

वंदना साह ने बताया, उनके पति का भागलपुर की एक युवती से लंबे समय से अवैध संबंध था। यह संबंध उस समय से चला आ रहा था जब संतोष कुमार साह कोचिंग में पढ़ाया करते थे। उस दौरान दोनों छुप-छुपकर मिलते थे। बाद में जब संतोष कुमार साह की नियुक्ति न्यायिक पदाधिकारी के रूप में हो गई, तो उन्होंने बहाने बनाकर उस युवती को घर बुलाना शुरू कर दिया। वंदना का कहना है कि उन्होंने अपने पति को घर में ही उस युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।

इसका विरोध करने पर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। वंदना ने आरोप लगाया कि उनके पति अक्सर तलवार दिखाकर डराते थे और कहते थे कि यदि उन्होंने किसी से कुछ कहा तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि न्यायिक पदाधिकारी बनने के बाद से ही पति की नजरों में वह चुभने लगी थीं और वह उनसे पिंड छुड़ाना चाहते थे।
इसी उद्देश्य से उन पर मायके से 15 लाख रुपये लाने का दबाव बनाया जा रहा था। मांग पूरी न होने पर लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जाती थी। घटना के संबंध में वंदना ने यह भी बताया कि हमलावरों में उनके पति के भाई गुड्डू साह और प्रमोद कुमार साह शामिल थे। दोनों बाइक पर सवार होकर आए थे और सामने से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं।

वंदना 17 जनवरी को गोड्डा कोर्ट में गवाही देने के बाद अपने भाई बालकृष्ण साह के साथ बाइक से मायके, हनवारा थाना क्षेत्र के परसा गांव लौट रही थीं। इसी दौरान पथरगामा के गांधीग्राम फ्लाईओवर के पास उन पर हमला किया गया। एक गोली उनके ठुड्डी में लगी, जबकि दूसरी गोली पीठ में धंस गई।

घटना के बाद वंदना को पहले पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोड्डा सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहां से एक गोली निकाल ली गई, लेकिन पीठ में फंसी दूसरी गोली के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। फिलहाल डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है।

वंदना की शादी वर्ष 2019 में संतोष कुमार साह से हुई थी। शादी के समय संतोष कोचिंग चलाते थे, लेकिन उसी साल उन्हें न्यायिक पदाधिकारी की नौकरी मिल गई। इसके बाद से ही दहेज की मांग और प्रताड़ना शुरू हो गई थी। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2021 में भी वंदना को मारने की कोशिश की गई थी। पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला गोड्डा कोर्ट में पहले से लंबित है।अब वंदना के बयान के बाद यह मामला सिर्फ हत्या के प्रयास तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें दहेज उत्पीड़न, अवैध संबंध और साजिश के गंभीर आरोप भी जुड़ गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *