close
LIVE UPDATE

बाबा बागेश्वर पर ये क्या बोल दिये सांसद जी! “चोर-उचक्का को कथावाचक बना रहे हो, पहले कह चुके हैं लफुआ, जानिये क्यों भड़के सांसद पप्पू यादव

What did the MP say about Baba Bageshwar? "You're making a thief and a pickpocket your narrator," I've already said this before. Find out why MP Pappu Yadav got angry.

Baba Bageshwar Vs Pappu Yadav/20.1.25: बाबा बागेश्वर के खिलाफ सांसद पप्पू यादव की नाराजगी खत्म नहीं हो रही है। पहले लफुआ बोल चुके पप्पू यादव ने इस बार बाबा बागेश्वर को चोर उचक्का कहकर संबोधित किया है। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर तीखा हमला बोला। उनके हालिया बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद भड़क गए और कथावाचकों, धर्म और ढोंग को लेकर कई कड़े बयान दिए।

पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे बाबा धीरेंद्र शास्त्री के हालिया बयान को लेकर सवाल पूछा गया, तो सांसद पप्पू यादव भड़क गए और उन्होंने बेहद तीखी टिप्पणी की।पत्रकार द्वारा यह पूछे जाने पर कि बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री के उस बयान पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है, जिसमें कहा गया था कि “जिस दिन तिरंगे में चांद आ जाएगा, उस दिन देश सुरक्षित नहीं रहेगा”, सांसद ने पलटकर कहा, “ये कौन है धीरेंद्र शास्त्री?” जब पत्रकारों ने उन्हें कथावाचक बताया, तो पप्पू यादव ने कहा, “चोर-उचक्का को कथावाचक बना रहे हो। ओशो हैं क्या, आचार्य राममूर्ति हैं क्या?”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पप्पू यादव ने आगे कहा कि असली संत और बाबा वे होते हैं, जिनका आचरण और जीवन लोगों के लिए प्रेरणा बने। उन्होंने प्रेमानंद बाबा का उदाहरण देते हुए कहा कि “हमारे एक बाबा हैं, जो बहुत प्यारे हैं, हमेशा हंसते रहते हैं—प्रेमानंद बाबा। ऐसे बाबा की इज्जत करो। ये चोर-उचक्का, जिसका सनातन से कोई लेना-देना नहीं, सनातन का कुछ पता नहीं, उसकी बात करते हो।”

सासंद पप्पू यादव ने केवल बाबा धीरेंद्र शास्त्री ही नहीं, बल्कि वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय पर भी तंज कसा। उन्होंने हाल ही में जयपुर में हुई इंद्रेश उपाध्याय की शादी का जिक्र करते हुए कहा कि “300 करोड़ का एक बाबा है, जिसने अभी राजस्थान में शादी की है।” उन्होंने सवाल उठाया कि धर्म और कथावाचन के नाम पर इस तरह की भव्यता और दिखावे की क्या जरूरत है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सांसद ने कहा, “भारत को कृष्णवादी बनने दो, गुरुनानक के पथ पर चलने दो, बुद्ध के पथ पर चलने दो, आंबेडकरवादी बनने दो। भारत को ये ढोंगीवादी क्यों बना रहे हैं आप लोग?” पप्पू यादव का यह बयान धार्मिक पाखंड और कथित ढोंग पर सीधा हमला माना जा रहा है। गौरतलब है कि कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने 5 दिसंबर को हरियाणा की शिप्रा शर्मा के साथ जयपुर में विवाह किया था।

इस विवाह समारोह में देशभर से 101 पंडितों ने वैदिक रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया। इस कार्यक्रम में बागेश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री, कवि कुमार विश्वास समेत करीब 500 वीआईपी मेहमान शामिल हुए थे। विवाह मंडप तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर बनाया गया था और इसमें कई संत-महंत व धार्मिक हस्तियां मौजूद थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि जिस बयान को लेकर पप्पू यादव से सवाल किया गया था, वह उत्तर प्रदेश के बांदा में आयोजित आरएसएस के शताब्दी हिंदू सम्मेलन का है। इस सम्मेलन में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था कि “जिस दिन तिरंगे में चांद आ गया, उस दिन न शर्मा बचेंगे, न वर्मा, न क्षत्रिय, न रविदास वाले और न तुलसीदास वाले—कोई भी हिंदू नहीं बचेगा।” उन्होंने यह भी कहा था कि देश को जातिवाद नहीं, राष्ट्रवाद की जरूरत है और हिंदुओं के बंटे रहने से समाज को नुकसान होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *