Yogasana For Lungs: फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, सांस लेने की क्षमता होगी बेहतर
फेफड़ों को मजबूत और स्वस्थ रखना चाहते हैं? जानिए उष्ट्रासन, गोमुखासन, भुजंगासन समेत 5 ऐसे योगासन जो लंग्स की क्षमता बढ़ाने और श्वसन तंत्र को बेहतर बनाने में सहायक माने जाते हैं।

Yogasana For Lungs: फेफड़ों को बनाना है मजबूत? रोज करें ये 5 योगासन, सांस लेने की क्षमता भी होगी बेहतर
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल फेफड़ों की सेहत पर सीधा असर डाल रहे हैं। कम उम्र में ही लोग सांस संबंधी समस्याओं और फेफड़ों की बीमारियों का सामना कर रहे हैं। बारिश के मौसम में वाकिंग, रनिंग जैसे एक्सरसाइज नहीं हो पाते हैं, ऐसे जरूरी है कि इनडोर एक्टविटी से खुद को स्वस्थ्य रखे।
इस कड़ी में सबसे असरदार है योग। नियमित योगाभ्यास फेफड़ों को मजबूत बनाने और उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने का प्राकृतिक तरीका हो सकता है। कुछ विशेष योगासन छाती को खोलने, श्वसन तंत्र को सक्रिय करने और फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने में मददगार माने जाते हैं। हालांकि, किसी भी योगासन का अभ्यास प्रशिक्षित योग विशेषज्ञ की देखरेख में ही करना चाहिए।
1. उष्ट्रासन (Camel Pose)
उष्ट्रासन छाती को पूरी तरह फैलाने वाला योगासन है, जिससे फेफड़ों को अधिक ऑक्सीजन लेने में मदद मिलती है। यह आसन रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाता है। नियमित अभ्यास से किडनी और लिवर के स्वास्थ्य को भी लाभ मिल सकता है।
संभावित लाभ:
• फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने में सहायक
• छाती और श्वसन तंत्र को सक्रिय करता है
• रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है
• पाचन में सुधार
2. गोमुखासन (Cow Face Pose)
गोमुखासन शरीर की मुद्रा (Posture) को सुधारने वाला महत्वपूर्ण योगासन है। इससे छाती खुलती है और फेफड़ों के विस्तार में मदद मिलती है। यह पीठ की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है।
संभावित लाभ:
• फेफड़ों की कार्यक्षमता बेहतर करने में सहायक
• पीठ और कंधों की जकड़न कम करता है
• साइटिका जैसी समस्याओं में लाभकारी माना जाता है
• शरीर का पोश्चर सुधारता है
3. वक्रासन (Spinal Twist Pose)
वक्रासन शरीर को लचीला बनाने के साथ-साथ पेट और आंतरिक अंगों को सक्रिय करता है। यह योगासन फेफड़ों को मजबूत करने के साथ वजन नियंत्रण में भी मददगार माना जाता है।
संभावित लाभ:
• फेफड़ों को सक्रिय रखने में सहायक
• पेट की अतिरिक्त चर्बी कम करने में मदद
• किडनी और लिवर के लिए लाभकारी
• रीढ़ की लचक बढ़ाता है
4. भुजंगासन (Cobra Pose)
भुजंगासन छाती को फैलाने और सांस लेने की क्षमता बढ़ाने वाले प्रमुख योगासनों में शामिल है। नियमित अभ्यास से शरीर में लचीलापन आता है और वजन घटाने में भी सहायता मिल सकती है।
संभावित लाभ:
• फेफड़ों को मजबूती देता है
• श्वसन क्षमता बढ़ाने में सहायक
• लिवर के कार्य को बेहतर बनाने में मदद
• वजन नियंत्रण में उपयोगी
5. मर्कटासन (Monkey Twist Pose)
मर्कटासन रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने के साथ शरीर के कई हिस्सों में रक्त संचार बेहतर करने में मदद करता है। यह योगासन फेफड़ों के स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी माना जाता है।
संभावित लाभ:
• फेफड़ों को मजबूत बनाने में सहायक
• रीढ़ की लचक बढ़ाता है
• जोड़ों के दर्द में राहत दिलाने में मदद
• शरीर को आराम और संतुलन प्रदान करता है
योग करते समय रखें ये सावधानियां
• योग हमेशा खाली पेट या हल्का भोजन करने के 2–3 घंटे बाद करें।
• किसी भी योगासन को जबरदस्ती न करें।
• यदि सांस संबंधी गंभीर बीमारी, हृदय रोग या रीढ़ की समस्या है तो डॉक्टर और योग प्रशिक्षक की सलाह लें।
• सही तकनीक सीखने के बाद ही नियमित अभ्यास करें।
नोट: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या बीमारी की स्थिति में डॉक्टर या प्रमाणित योग विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।








