close
LIVE UPDATE

LPG Price Today 1 August: LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, महीने के पहले दिन मिली बड़ी राहत

LPG Price Today, August 1: LPG cylinder becomes cheaper; major relief on the first day of the month.

रांची/ नई दिल्ली: 1 अगस्त। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में बड़ी राहत दी है। आज से लागू नई दरों के अनुसार, कोलकाता में व्यावसायिक सिलेंडर के दाम में 209 रुपये और दिल्ली में 202 रुपये की कमी की गई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नई कीमतों के बाद कोलकाता में 19 किलोग्राम का व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर 2,872.50 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं, दिल्ली सहित अन्य प्रमुख शहरों में भी नई दरें आज से प्रभावी हो गई हैं, जिससे होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल कोई राहत नहीं दी गई है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और ये पहले की दरों पर ही उपलब्ध रहेंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में समय-समय पर अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और बाजार की परिस्थितियों के आधार पर संशोधन किया जाता है। इस ताजा कटौती से छोटे कारोबारियों और खाद्य व्यवसाय से जुड़े लोगों की परिचालन लागत में कुछ कमी आने की संभावना है।

 घरेलू सिलेंडर के रेट

 

सबसे महंगा घरेलू सिलेंडर लेह में 1196.5 रुपये का बिक रहा है।वहीं, नॉर्थ त्रिपुरा में 1,119.50 रुपये, गंगटोक में 1,094.50 रुपये, आइजॉल में 1,094 रुपये और वेस्ट इंफाल में 1,093.50 रुपये का सिलेंडर मिल रहा है। श्रीनगर में घरेलू एलपीजी की कीमत 1,058 रुपये है। मुंबई में 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर 941.50 रुपये का है। बेंगलुरु में इसकी कीमत 944.50 रुपये, अहमदाबाद और गुरुग्राम में 949 रुपये, जयपुर में 952.50 रुपये और गोवा में 956 रुपये है। चेन्नई में घरेलू सिलेंडर 957.50 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये और लखनऊ में 976.50 रुपये का मिल रहा है। वहीं हैदराबाद में घरेलू गैस सिलेंडर 994 रुपये तक पहुंच गया है।

 

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *