वैभव सूर्यवंशी नहीं देंगे इस बार 10वीं बोर्ड की परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी होने के बावजूद जानिये क्यों नहीं दे पा रहे हैं परीक्षा, स्कूल के प्रिंसिपल ने…..
Vaibhav Suryavanshi will not appear for the 10th board exam this year. Find out why he is unable to appear for the exam despite the admit card being issued. The school principal...

विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस बार 10वीं की परीक्षा नहीं देंगे। दरअसल वैभव इन दिनों ट्रेनिंग और IPL जैसे टूर्नामेंट में व्यस्त हैं, जिसकी वजह से इस वर्ष CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा से विराम लेने का निर्णय लिया है। परिवार और स्कूल प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है।
________________________________________
Vaibhav Suryvanshi 10th Exam। आक्रामक बल्लेबाजी से देश-दुनिया में अलग पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी इस बार CBSE द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। क्रिकेट प्रशिक्षण, कैंप और विभिन्न टूर्नामेंटों में लगातार व्यस्तता के कारण उन्होंने परीक्षा से विराम लेने का फैसला किया है। हालांकि कम अटेंडेंस के बावजूद उन्हें एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि वो 10वीं बोर्ड परीक्षा नहीं देंगे।
वैभव पिछले कुछ समय से क्रिकेट गतिविधियों के चलते लगातार राज्य से बाहर रह रहे हैं। प्रशिक्षण सत्र, चयन कैंप और प्रतिस्पर्धात्मक मैचों में भागीदारी के कारण पढ़ाई और बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में उन्होंने अपने क्रिकेट करियर को प्राथमिकता देते हुए परीक्षा न देने का निर्णय लिया।
वैभव का पूरा ध्यान फिलहाल क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन पर केंद्रित है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि शुरुआती दौर में खिलाड़ियों को इस प्रकार के महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ते हैं, जहां समय और ऊर्जा का संतुलन चुनौतीपूर्ण होता है।
इस संबंध में मॉडेस्टी स्कूल, ताजपुर के प्राचार्य आदर्श कुमार उर्फ पिंटू ने पुष्टि करते हुए बताया कि वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी से बातचीत के बाद यह निर्णय सामने आया। प्राचार्य ने कहा, “वैभव क्रिकेट गतिविधियों में अत्यधिक व्यस्त हैं। बीसीसीआई से जुड़े कार्यक्रमों के कारण इस बार वे दसवीं बोर्ड परीक्षा नहीं दे पाएंगे। उनके परीक्षा फार्म पहले ही भरे जा चुके थे और एडमिट कार्ड भी जारी हो चुका है।”
बताया गया है कि वैभव का परीक्षा केंद्र पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में निर्धारित था। परीक्षा फॉर्म भरने और एडमिट कार्ड प्राप्त होने के बावजूद क्रिकेट प्रतिबद्धताओं के चलते परीक्षा मंफ शामिल होना संभव नहीं हो सका।
गौरतलब है कि CBSE की 10वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक चलेंगी। परीक्षा न देने के निर्णय के बावजूद परिवार और स्कूल प्रशासन ने वैभव के उज्ज्वल भविष्य पर भरोसा जताया है।स्थानीय खेल प्रेमियों और जिले के लोगों ने इस निर्णय को वैभव के करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण बताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया है।
कई लोगों का कहना है कि शिक्षा और खेल दोनों ही जीवन में अहम हैं, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले खिलाड़ियों के लिए कभी-कभी प्राथमिकताएं तय करना आवश्यक हो जाता है।वैभव सूर्यवंशी पहले भी अपने प्रदर्शन के कारण चर्चा में रह चुके हैं। उनकी बल्लेबाजी शैली और निरंतर प्रगति को देखते हुए खेल जगत में उनके भविष्य को लेकर सकारात्मक उम्मीदें जताई जा रही हैं।








