समलैंगिक महिला का कांड: पति को छोड़ पड़ोसन लड़की को ले भागी, शादी रचाने से पहले पहुंच गयी पुलिस, महिला गिरफ्तार
Lesbian woman's scandal: She left her husband and ran away with her neighbor's daughter; police arrived before they could marry, and the woman was arrested.

एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक महिला का दिल एक लड़की पर आ गया। जिसके बाद शादी के इरादे से दोनों फरार हो गये, हालांकि शादी रचाने से पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Crime News/25.2.26 : समलैंगिक महिला की अजीबो गरीब कहानी सामने आयी है। पति को छोड़कर अलग रह रही महिला का दिल एक लड़की पर आ गया। फिर, दोनों शादी के इरादे से अपने-अपने घर से फरार हो गये। मामला बिहार के जहानाबाद जिले का है, जहां मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत टेहटा थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय एक महिला पर अपनी ही रिश्तेदार किशोरी को बहला-फुसलाकर घर से ले जाने का आरोप लगा है। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तत्काल थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई।
जानकारी के अनुसार, आरोपित महिला छोटी देवी अपने पति से अलग रह रही थी और अक्सर रिश्तेदारी के कारण किशोरी के घर आना-जाना करती थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। परिजनों का आरोप है कि महिला ने मौका पाकर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया, जिसके बाद किशोरी के अचानक गायब होने से परिवार में चिंता और बेचैनी फैल गई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और सूचनाओं के आधार पर टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस को किशोरी के पटना जिले में होने की जानकारी मिली। इसके बाद समन्वय स्थापित करते हुए पुलिस ने पालीगंज थाना क्षेत्र में दबिश दी, जहां से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामदगी के समय आरोपित महिला भी किशोरी के साथ मौजूद थी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि महिला किशोरी के साथ विवाह (समलैंगिक) करने की तैयारी में थी। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की है।
थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है और आरोपित महिला छोटी देवी को विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि दोनों आपस में रिश्तेदार हैं और महिला के विरुद्ध बहला-फुसलाकर नाबालिग को समलैंगिक रिश्ते स्थापित करने के लिए अपने साथ ले जाने से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस का कहना है कि किशोरी की काउंसलिंग कराई जा रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं, आरोपित महिला से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जांच ये भी की जा रही है कि महिला किसी और के साथ समलैंगिक रिश्ते में तो नहीं है!









