दारोगा का अश्लील VIDEO: लेडी डांसर के साथ गंदी हरकत करते VIDEO वायरल, गोद में बैठाकर महिला डांसर को…….हो गये सस्पेंड
Pornographic video of a police officer: Video of him engaging in indecent behavior with a female dancer goes viral, he makes her sit on his lap and is suspended.

दारोगा का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई। मामले में पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए, जिसमें अनुचित आचरण की पुष्टि होने पर संबंधित अधिकारी को निलंबित कर दिया गया।
________________________________________
Police News/27.2.26: दारोगा का बेहद आपत्तिजनक VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दारोगा महिला डांसर के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहा है। गोद में डांसर को बैठाकर दारोगा गंदी हरकत दिख रहे हैं। VIDEO वायरल होने पर अब दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। मामला बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत बगेन गोला थाना में पदस्थापित सहायक दारोगा मनीष कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और अनुशासन पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो में सहायक दारोगा एक महिला डांसर के साथ डांस करते और कथित रूप से आपत्तिजनक हरकतें करते हुए दिखाई दे रहे हैं।सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में दारोगा मनीष कुमार को डीजे पर बज रहे भोजपुरी गाने की धुन पर नाचते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में वह महिला डांसर को गोद में बैठाकर डांस करते नजर आ रहे हैं।
कुछ दृश्यों में उनके द्वारा डांसर पर पैसे उड़ाने जैसी गतिविधियां भी दिखाई दे रही हैं। यह कार्यक्रम किसी निजी समारोह, संभवतः शादी समारोह, का प्रतीत हो रहा है। हालांकि वीडियो कब और कहां का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि शुरुआती दौर में नहीं हो पाई थी।घटना के वायरल होते ही मामला चर्चा का विषय बन गया। होली जैसे बड़े त्योहार को देखते हुए जहां पुलिस प्रशासन जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अलर्ट पर है।
वहीं एक जिम्मेदार पद पर तैनात अधिकारी का इस प्रकार का वीडियो सामने आना विभागीय मर्यादा पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रहा है। पुलिसकर्मियों को सेवा नियमों के तहत अनुशासन, मर्यादा और गरिमा बनाए रखने की सख्त हिदायत दी जाती है, जिसके मद्देनजर इस घटना को गंभीरता से लिया गया।
मामले पर संज्ञान लेते हुए बक्सर के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने तत्काल जांच के आदेश दिए। एसपी ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आते ही संबंधित अधिकारियों को इसकी सत्यता, स्थान और परिस्थितियों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। जांच की जिम्मेदारी डुमरांव डीएसपी को सौंपी गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह वीडियो दो दिन पूर्व आयोजित एक निजी समारोह का पाया गया। जांच के दौरान सहायक दारोगा द्वारा अनुचित आचरण करने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से सहायक दारोगा मनीष कुमार को निलंबित कर दिया।








