close
LIVE UPDATE

नामकुम थाना हाजत में बंदी आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई: 5 पुलिसकर्मी तत्काल सस्पेंड, थाना प्रभारी, चौकीदार, ड्राइवर पर भी होगी कारवाई

Major action taken in the Namkum police station lockup case: 5 policemen immediately suspended; station in-charge, watchman, and driver will also face action.

रांची: राजधानी के नामकुम थाना हाजत में एक गिरफ्तार आरोपी द्वारा आत्महत्या किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। हाजत में बंदी की सुरक्षा में हुई इस भारी चूक को लेकर रांची के एसएसपी (SSP) राकेश रंजन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है, साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दे दिए हैं।

राजधानी रांची के नामकुम थाना के हाजत में हत्या के आरोपी द्वारा आत्महत्या मामले में रांची के सीनियर एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है. एसएसपी ने पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही थाने के चौकीदार और ड्राइवर पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं इस मामले में चौकीदार रेहान अंसारी, महानंद टोप्पो को अनुशासनिक कार्रवाई के लिए रांची डीसी से अनुरोध किया गया है. साथ ही थाना प्रभारी मनोज कुमार नामकुम के निलंबन के लिए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

202603053696878 544ee311 d257 443b acc6 8642be8cfd14
202603053696878 544ee311 d257 443b acc6 8642be8cfd14

​क्या है पूरा मामला?

​मृतक आरोपी का नाम जगाई मुंडा था। उस पर आरोप था कि उसने महिला मित्र से आपसी रंजिश और बदले की भावना से उसके 12 वर्ष के नाबालिग लड़के का अपहरण किया था।फिर रामगढ़ ले जाकर उसकी हत्या कर दी थी और उसके शव को दफना दिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी मामले में पुलिस ने  4 मार्च को उसे गिरफ्तार कर नामकुम थाना की हाजत में रखा था, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसने आत्महत्या कर ली।

​लापरवाही पर एसएसपी का कड़ा एक्शन

​हाजत में बंद अभियुक्त की निगरानी में लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर गाज गिराई है। तत्काल प्रभाव से निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों की सूची इस प्रकार है:

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

    • ​एएसआई (ASI) प्रभुवन कुमार
    • ​हवलदार सुधीर शर्मा
    • ​हवलदार गयानंद
    • ​आरक्षी (Constable) मुकेश ठाकुर
    • ​आरक्षी (Constable) राहुल प्रताप सिंह

अहम जानकारी: इन पांच पुलिसकर्मियों के निलंबन के साथ-साथ नामकुम थानेदार (SHO) के खिलाफ भी अनुशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *