close
LIVE UPDATE

डोनाल्ड ट्रंप भैसे की बच गयी जान: कुर्बानी से ठीक पहले अफसर पहुंचे भैंस मालिक के घर, ट्रंप भैसा को लिया अपने कब्जे में, जानिये क्या है पूरा मामला

Donald Trump's buffalo survives: Officers arrive at the buffalo owner's home just before the sacrifice, seizing the Trump buffalo. Find out what happened.

नई दिल्ली/ढाका। डोनाल्ड ट्रंप भैसे की आखिरकार जान बच गयी है। बांग्लादेश में अपने अनोखे लुक और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसी हेयरस्टाइल के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने दुर्लभ अल्बिनो भैंसे की कुर्बानी नहीं दी गयी । बांग्लादेश सरकार के सीधे हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने 700 किलोग्राम वजनी इस खास भैंसे को अपने संरक्षण में ले लिया है। अब इसे स्थायी रूप से ढाका के राष्ट्रीय चिड़ियाघर में रखा जाएगा।

दरअसल यह भैंसा हाल के दिनों में इंटरनेट पर काफी वायरल हो गया था। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसके सिर पर मौजूद सुनहरे और घने बाल हैं, जिन्हें देखकर लोग इसकी तुलना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मशहूर हेयरस्टाइल से कर रहे थे। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे मजाकिया अंदाज में “डोनाल्ड ट्रंप भैंसा” नाम दे दिया था। देखते ही देखते इसकी तस्वीरें और वीडियो बांग्लादेश ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी तेजी से वायरल होने लगे।

जानकारी के मुताबिक बकरीद के अवसर पर गुरुवार को इस भैंसे की कुर्बानी दी जानी थी। लेकिन इसके दुर्लभ स्वरूप और सोशल मीडिया पर बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए बांग्लादेश सरकार ने हस्तक्षेप किया और इसकी कुर्बानी रोकने का फैसला लिया। इसके बाद पुलिस और पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भैंसे को सरकारी संरक्षण में ले लिया गया।

वहीं, भैंसे के मालिक मनीरुज जमान ने बताया कि बुधवार दोपहर पुलिस उनके घर पहुंची और सरकार के निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार के विवाद या टकराव से बचने के लिए उन्होंने स्वेच्छा से भैंसे को अधिकारियों को सौंप दिया। सरकार की ओर से उन्हें उचित मुआवजा या दूसरा मवेशी दिए जाने का आश्वासन भी दिया गया है।

किरानीगंज पुलिस स्टेशन के प्रभारी रुहुल कुद्दूस ने मीडिया को बताया कि पशुपालन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार यह भैंसा अभी काफी युवा है और कई वर्षों तक जीवित रह सकता है। उन्होंने कहा कि इसकी दुर्लभ प्रजाति और अनोखी पहचान को देखते हुए इसे संरक्षित रखने का फैसला लिया गया है।

वहीं ढाका राष्ट्रीय चिड़ियाघर के क्यूरेटर अतीकुर रहमान ने पुष्टि की है कि इस विशेष “वीआईपी मेहमान” के लिए चिड़ियाघर में अलग से शेड तैयार किया गया है। इसके साथ ही एक विशेष केयरटेकर भी नियुक्त किया गया है, जो इसकी देखभाल करेगा।सोशल मीडिया पर इस फैसले को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोग सरकार के इस कदम की सराहना कर रहे हैं और इसे पशु संरक्षण की दिशा में सकारात्मक पहल बता रहे हैं।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *