Khan Sir जायेंगे जेल या मिलेगी जमानत? आज होगा फैसला, गिरफ्तारी के लिए पटना पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

Khan Sir Jamanat Par Sunwai । खान सर और खान सर के कोचिंग सम्राज्य पर खतरा मंडरा रहा है। हत्या के प्रयास और शस्त्रों के अवैध इस्तेमाल के मामले फंसे खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। पटना पुलिस उनकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है। आज पटना के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में उनकी जमानत पर सुनवाई होगी।
फैसल खान उर्फ खान सर के वकील ने पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई। 12:30 बजे कोर्ट तय करेगा की आज सुनवाई कब होगी। डेढ़ बजे तक कोर्ट की सुनवाई होनी है।आपको खान सर एफआईआर के बाद से गायब हैं। हालांकि एक दिन कोचिंग में क्लास का उनका वीडियो सामने आया था। लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
पटना पुलिस लगातार खान सर को ढूंढ रही है। माना जा रहा है कि पटना पुलिस आज कोर्ट में खान सर की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से गिरफ्तारी वांरट मांग सकती है। इससे पहले सोमवार को खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक खान सर उर्फ फैजल खान की अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई। इस पर आज यानी 8 जून 2026 को सुनवाई होगी।
अग्रिम जमानत याचिका खान सर के वकील अरविन्द कुमार मउआर ने दाखिल की है। प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अनुराग वर्मा की अदालत में खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान के दो सुरक्षा कर्मियों प्रदीप कुमार और तालेबर सिंह की नियमित जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई।
आपको बता दें कि 2 जून की रात पटना स्थित खान सर की कोचिंग पर हमला हुआ था। घटना के दौरान उनके बॉडीगार्ड्स के फायरिंग किए जाने का वीडियो सामने आया था। मामले में पुलिस पहले ही दोनों बॉडीगार्ड्स को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और खान सर से भी पूछताछ की जा चुकी है।
पुलिस ने खान सर के गार्ड्स के बयान पर उनके ऊपर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया है। पुलिस की FIR में बताया गया है कि खान सर ने गार्ड्स से कहा था- तुम गोली चलाओ बाकी मैं देख लूंगा।उधर, ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर पटना में सोमवार को छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला था।









