close
LIVE UPDATE

JSSC Excise Constable Recruitment 2026: 1 जुलाई से मेडिकल टेस्ट, 1941 अभ्यर्थियों को बुलावा, जानें पूरा शेड्यूल

JSSC Excise Constable Recruitment 2026: झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती के 1941 अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट 1 से 14 जुलाई तक होगा। 583 पदों पर भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फाइनल रिजल्ट की प्रक्रिया भी जानें।

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से आयोजित उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की भर्ती प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। आयोग ने मेधा सूची में शामिल अभ्यर्थियों की चिकित्सीय जांच (Medical Test) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। मेडिकल जांच 1 जुलाई से 14 जुलाई 2026 तक रांची सदर अस्पताल के आठवें तल्ले स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित होगी।

आयोग ने लिखित परीक्षा की मेरिट सूची के आधार पर 1941 अभ्यर्थियों को मेडिकल जांच के लिए चयनित किया है। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन होगा और फिर अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। मेडिकल जांच की प्रक्रिया विभाग की तरफ से शुरू कर दी गयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले दिन 150 अभ्यर्थियों की होगी मेडिकल जांच

JSSC द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 1 जुलाई 2026 को पहले दिन 150 अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच होगी। इसके बाद प्रतिदिन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अन्य उम्मीदवारों की जांच की जाएगी।आयोग ने आरक्षण श्रेणीवार रिक्त पदों की संख्या के तीन गुना अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया है।

पुलिस भर्ती नियमावली के तहत होगा मेडिकल टेस्ट

आयोग ने स्पष्ट किया है कि मेडिकल जांच झारखंड राज्य पुलिस नियुक्ति नियमावली-2014 एवं समय-समय पर किए गए संशोधनों के अनुसार कराई जाएगी।चिकित्सीय परीक्षण अधिसूचित चयन पर्षद की निगरानी में होगा। जांच पूरी होने के बाद योग्य एवं अयोग्य अभ्यर्थियों की सूची आयोग को भेजी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मेडिकल के बाद होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

मेडिकल टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।दस्तावेज सत्यापन पूरा होने के बाद आयोग अंतिम चयन सूची प्रकाशित करेगा।यदि किसी कारण से पद रिक्त रह जाते हैं, तो लिखित परीक्षा की मेरिट सूची में नीचे के अभ्यर्थियों को क्रमवार मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा।

अनुपस्थित अभ्यर्थियों को मिलेगा आखिरी मौका

जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर मेडिकल जांच में शामिल नहीं हो पाएंगे, उन्हें 17 और 18 जुलाई 2026 को अंतिम अवसर दिया जाएगा।आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को अतिरिक्त मौका नहीं मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मेडिकल में फेल होने पर कर सकेंगे अपील

यदि कोई अभ्यर्थी मेडिकल जांच में अयोग्य घोषित किया जाता है तो उसे अपील करने का अवसर मिलेगा।
• अपील की तिथि: 20 और 21 जुलाई 2026
• समय: पूर्वाह्न 11 बजे
• स्थान: रिम्स, रांची स्थित चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय का सम्मेलन कक्ष
यहां एपेक्स मेडिकल बोर्ड द्वारा दोबारा चिकित्सीय परीक्षण किया जाएगा।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि एपेक्स मेडिकल बोर्ड का निर्णय अंतिम और मान्य होगा।

अनुक्रमांकवार सूची होगी जारी

JSSC जल्द ही मेडिकल जांच के लिए चयनित अभ्यर्थियों की रोल नंबरवार सूची भी जारी करेगा।सभी उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ मेडिकल जांच केंद्र पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

583 पदों पर होगी नियुक्ति

उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को राज्य के रांची, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, देवघर और दुमका सहित आठ जिलों में किया गया था।इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्पाद सिपाही (Excise Constable) के 583 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल जांच की घोषणा एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *