close
LIVE UPDATE

Muzaffarpur News: ‘मुझे शादी नहीं, पढ़ाई करनी है…’ ग्रेजुएशन छात्रा मां-पिता के खिलाफ थाने पहुंची, परिवार के खिलाफ दी लिखित शिकायत

मुजफ्फरपुर में ग्रेजुएशन की छात्रा ने परिवार पर इच्छा के विरुद्ध शादी कराने का आरोप लगाया है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना चाहती छात्रा की शिकायत पर पुलिस काउंसलिंग की तैयारी कर रही है।

मुजफ्फरपुर। शादी को लेकर मां-पिता के खिलाफ एक युवती थाने पहुंच गयी। लड़की का कहना है कि पढ़ाई छोड़वाकर मात-पिता उसकी शादी कराना चाहते हैं। मामला बिहार केहु मुजफ्फरपुर का है, जहां शिकायत से पुलिस भी उलझन में फंस गयी। जानकारी के मुताबिक एक ग्रेजुएशन की छात्रा ने अपनी पढ़ाई जारी रखने और करियर बनाने की इच्छा जताते हुए पुलिस से मदद मांगी है।

छात्रा का आरोप है कि उसके परिवार वाले उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी कराने की तैयारी कर रहे हैं, जबकि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर आत्मनिर्भर बनना चाहती है।पुलिस ने मामले को संवेदनशील मानते हुए छात्रा के परिजनों की काउंसलिंग कराने का निर्णय लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना चाहती है छात्रा

जानकारी के अनुसार, मिठनपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा शहर के एक महिला कॉलेज में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही है। उसने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह आगे की पढ़ाई के लिए पटना जाकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहती है और अपने पैरों पर खड़ा होना उसका लक्ष्य है। छात्रा के मुताबिक, उसके पिता एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। परिवार अब उसकी आगे की पढ़ाई और बाहर रहकर शिक्षा का खर्च उठाने के लिए तैयार नहीं है।

परिवार पर जबरन शादी का आरोप

छात्रा ने आवेदन में आरोप लगाया है कि माता-पिता उसकी इच्छा के खिलाफ शादी कराने की तैयारी कर रहे हैं। जब उसने पढ़ाई पूरी करने और करियर बनाने की बात कही, तो परिवार ने जल्द विवाह कराने की बात दोहराई। अपने भविष्य को लेकर चिंतित छात्रा ने सुरक्षा और उचित हस्तक्षेप की मांग करते हुए मिठनपुरा थाना में शिकायत दर्ज कराई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस करेगी काउंसलिंग

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने छात्रा की बात सुनी। पुलिस का कहना है कि यह एक पारिवारिक और संवेदनशील मामला है।पुलिस के अनुसार, चूंकि छात्रा बालिग है, इसलिए उसे अपनी शिक्षा और भविष्य से जुड़े निर्णय लेने का कानूनी अधिकार प्राप्त है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब छात्रा के माता-पिता को थाने बुलाकर काउंसलिंग की जाएगी, ताकि बातचीत के माध्यम से समाधान निकाला जा सके और छात्रा की पढ़ाई प्रभावित न हो।फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *