close
LIVE UPDATE

3000 शिक्षकों की बर्खास्तगी की तैयारी: सभी जिलों से शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की मंगायी लिस्ट, 3000 शिक्षकों पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, जानिये क्या है वजह

बिहार में TRE-3 के तहत NIOS से 18 माह का D.El.Ed करने वाले शिक्षकों की सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भागलपुर सहित सभी जिलों में सूची तैयार की जा रही है। राज्यभर में करीब 3000 शिक्षक प्रभावित हो सकते हैं।

Teacher News। शिक्षकों से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। 3000 शिक्षकों को नौकरी से बर्खास्त करने की तैयारी है। जिलों से रिपोर्ट मंगाकर सरकार सभी शिक्षकों का टर्मिनेशन लेटर जारी करेगी। पूरा मामला बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति (TRE-3) के तहत नियुक्त 18 माह के NIOS D.El.Ed (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) धारक शिक्षकों से जुड़ा है, जिनकी सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया तेज हो गई है।

प्राथमिक शिक्षा निदेशक के सख्त निर्देश के बाद सभी जिलों में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती विज्ञापन की शर्तों के अनुसार यह प्रशिक्षण विद्यालय अध्यापक पद के लिए मान्य नहीं है। बताया जा रहा है कि इस डिग्री के तहत प्रदेश में करीब तीन हजार से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति हुई है, अब उन सभी को नौकरी से बाहर किया जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

NIOS के 18 माह D.El.Ed धारक शिक्षकों पर कार्रवाई

शिक्षा विभाग के 7 दिसंबर 2023 के आदेश तथा विज्ञापन संख्या 22/2024 की शर्तों के मुताबिक, NIOS से प्राप्त 18 माह का D.El.Ed प्रमाणपत्र विद्यालय अध्यापक पद के लिए वैध नहीं माना जाएगा। इसी आधार पर सभी जिलों को ऐसे शिक्षकों की पहचान कर उनकी सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

भागलपुर में BEO को सूची तैयार करने का निर्देश

भागलपुर जिला शिक्षा विभाग ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (BEO) को अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यरत ऐसे शिक्षकों का भौतिक सत्यापन करने और जल्द से जल्द सूची जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। सत्यापन के बाद अंतिम रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

50 से अधिक शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भागलपुर जिले में 50 से अधिक शिक्षक इस कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। इससे शिक्षा विभाग और संबंधित शिक्षकों के बीच चिंता का माहौल है।

राज्यभर में करीब 3000 शिक्षकों पर असर

विभागीय आदेश के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि पूरे बिहार में करीब 3,000 शिक्षक इस फैसले से प्रभावित हो सकते हैं। कोर्ट और शिक्षा विभाग के पूर्व आदेशों का हवाला देते हुए अब ऐसे शिक्षकों की सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

TRE-3 अभ्यर्थियों की बढ़ीं मुश्किलें

इस निर्णय के बाद TRE-3 के तहत नियुक्त उन शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, जिन्होंने NIOS के 18 माह D.El.Ed के आधार पर नौकरी हासिल की थी। विभाग का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह विज्ञापन में निर्धारित पात्रता शर्तों के अनुसार ही लागू की जाएगी।

क्या है पूरा मामला?

• शिक्षा विभाग के 7 दिसंबर 2023 के आदेश का पालन शुरू।
• विज्ञापन संख्या 22/2024 के अनुसार 18 माह का NIOS D.El.Ed मान्य नहीं।
• सभी जिलों में ऐसे शिक्षकों की पहचान और सत्यापन के निर्देश।
• भागलपुर में 50 से अधिक शिक्षक कार्रवाई की जद में।
• पूरे बिहार में करीब 3,000 शिक्षकों की नौकरी पर संकट।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *