close
LIVE UPDATE

Transfer – Posting : 14 IPS अधिकारियों का तबादला, चार जिलों को मिले नए SP, देखें पूरी लिस्ट

IPS Transfer: 14 IPS अधिकारियों का तबादला, 4 जिलों में नए SP

IPS  News: राज्य सरकार ने ताबड़तोड़ फैसले लेते हुए 14 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए है। ये ट्रांसफर आदेश उस वक्त जारी किए गए हैं जब राज्य भर में पंचायती चुनाव की तैयारी हो रही है।  इस ट्रांसफर आदेश से सरकार की मंशा  साफ है कि सरकार प्रशासनिक दृष्टिकोण से सुरक्षा को चाक चौबंद करना चाह रही है। सरकार ने कई जिलों के पुलिस कप्तान सहित आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।

राजस्थान सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को 14 IPS अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए। इस फेरबदल में सीकर, दौसा, फलौदी और सिरोही जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तबादला सूची के मुताबिक संजिव नैन को सीकर का नया SP बनाया गया है। वहीं सीकर के मौजूदा SP प्रवीण नायक नूनावत को जयपुर में DCP ट्रैफिक की जिम्मेदारी दी गई है।

दौसा में कुंदन कंवरिया को नया SP नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह जयपुर में SOG के SP के पद पर तैनात थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दौसा के SP पीयूष दीक्षित को जयपुर में Anti-Corruption Bureau (ACB) का SP बनाया गया है।

फलौदी में आदित्य काकड़े को नया SP नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह RAC की 9वीं बटालियन, टोंक में कमांडेंट थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फलौदी के SP सत्यनाम सिंह को जयपुर SOG में SP बनाया गया है।
इसी तरह अजेय सिंह राठौड़ को सिरोही का नया SP बनाया गया है।

सिरोही के पूर्व SP पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ को RAC की 7वीं बटालियन,

भरतपुर में कमांडेंट की जिम्मेदारी दी गई है।

जयपुर कमिश्नरेट में भी बदलाव

तबादला सूची में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। अजय सिंह को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), जयपुर बनाया गया है। वहीं डॉ. रमेश्वर सिंह को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम), जयपुर की जिम्मेदारी मिली है।

विकास शर्मा को DIG, SSB जयपुर और डॉ. राजीव पवार को DIG (Personnel), पुलिस मुख्यालय जयपुर नियुक्त किया गया है। मनीष अग्रवाल को SP, SCRB जयपुर और योगेश गोयल को DCP (Crime), जयपुर बनाया गया है।
राजस्थान में यह पुलिस फेरबदल ऐसे समय हुआ है, जब पंचायती राज चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां चल रही हैं। इसी अवधि में सरकार ने 15 RAS अधिकारियों के भी तबादले किए हैं।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *