RRB JE Recruitment 2026: रेलवे में 4,098 पदों पर भर्ती, 14 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, जानिये आवेदन की आखिरी तारीख और पूरी जानकारी विस्तार से..
RRB JE Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने 4,098 जूनियर इंजीनियर, DMS और CMA पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 14 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक होंगे। जानें आयु सीमा, सैलरी और जरूरी जानकारी।

Rail Vacancy 2026। रेलवे में बड़ी भर्ती शुरू होने वाली है। अलग-अलग पद के लिए अलग-अलग योग्यताएं रखी गयी है। इंजीनियरिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी वैकेंसी आने वाली है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती 2026 का संक्षिप्त नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्डों में 4,098 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के पद शामिल हैं।ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 13 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
लेवल-6 के तहत होगी भर्ती
यह भर्ती सातवें वेतन आयोग के तहत लेवल-6 के पदों पर होगी। चयनित उम्मीदवारों को ₹35,400 प्रति माह बेसिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा रेलवे के नियमानुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) सहित अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
आयु सीमा क्या है?
शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2027 को 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
योग्यता और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी जल्द
रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभी केवल संक्षिप्त सूचना जारी की है। विस्तृत नोटिफिकेशन CEN 04/2026 में शैक्षणिक योग्यता, पदवार पात्रता, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, चयन प्रक्रिया और जोनवार रिक्तियों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
आधार अपडेट रखने की सलाह
RRB ने उम्मीदवारों को आवेदन से पहले अपना आधार कार्ड अपडेट कराने की सलाह दी है। बोर्ड के अनुसार आधार में दर्ज नाम, जन्मतिथि और अन्य विवरण 10वीं की मार्कशीट से पूरी तरह मेल खाने चाहिए, ताकि दस्तावेज सत्यापन के समय किसी तरह की परेशानी न हो।साथ ही अभ्यर्थियों को आधार में लेटेस्ट फोटो और बायोमेट्रिक अपडेट कराने की भी सलाह दी गई है।
आवेदन से पहले पढ़ें पूरा नोटिफिकेशन
रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अभी जारी सूचना केवल प्रारंभिक (Indicative) है। अंतिम भर्ती प्रक्रिया, पात्रता और परीक्षा संबंधी सभी नियम विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही प्रभावी होंगे। इसलिए उम्मीदवार आवेदन शुरू होने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।






