close
LIVE UPDATE

Vaibhav World Record: वैभव सूर्यवंशी का तूफानी वर्ल्ड रिकॉर्ड, धुंआधार 81 रन बनाकर रचा इतिहास, पारी में लगा दी चौके-छक्के की झड़ी

Vaibhav World Record: Vaibhav Suryavanshi sets a sensational world record; he made history by smashing a blistering 81 runs, raining down a flurry of fours and sixes during his innings.

Vaibhav Suryavanshi। भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने आज भी तूफानी बल्लेबाजी की। सूर्यवंशी ने सिर्फ 49 गेंद पर ताबड़तोड़ 81 रन ठोक डाले। वो अपने पहले शतक के लिए बढ़ रहे थे, लेकिन 81 रनों पर उनकी विध्वंशक पारी खत्म हो गयी। आज उनकी बल्लेबाजी सिर्फ बड़े शॉट लगाने के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी बल्लेबाजी में लगातार बदलाव के लिए भी चर्चा में रही। जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में 15 वर्षीय बल्लेबाज ने आक्रामकता और धैर्य का शानदार संतुलन दिखाते हुए 49 गेंदों में 81 रन की यादगार पारी खेली। इस पारी के साथ उन्होंने एक नया विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

 

सिर्फ पावर हिटिंग नहीं, दिखाई मैच्योर बल्लेबाजी

 

अब तक वैभव को तेज शुरुआत करने वाले बल्लेबाज के रूप में देखा जाता रहा है, लेकिन इस मुकाबले में उन्होंने अलग अंदाज अपनाया। शुरुआत में उन्होंने जोखिम भरे शॉट खेलने के बजाय गेंदों को समझा और खराब गेंदों का पूरा फायदा उठाया।

 

मैच के दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए, लेकिन सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने हवा में कम और ग्राउंड शॉट्स ज्यादा खेले। पहली बार वह 15वें ओवर तक क्रीज पर टिके रहे, जिसने उनकी बल्लेबाजी में आई परिपक्वता को दिखाया।

 

शतक से चूके, लेकिन दिल जीत लिया

 

जब वैभव तेजी से शतक की ओर बढ़ रहे थे, तभी वेस्ली मधेवेरे की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में उनका कैच ब्रैड इवांस ने लपक लिया। वह 81 रन बनाकर पवेलियन लौटे और अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने से चूक गए।हालांकि उनकी इस पारी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

 

सीरीज में दूसरी बार जड़ा अर्धशतक

 

जिम्बाब्वे दौरे पर वैभव का बल्ला लगातार बोल रहा है। पहले टी20 में उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक जड़कर रिकॉर्ड बनाया था। दूसरे मुकाबले में 20 रन की तेज पारी खेलने के बाद तीसरे मैच में उन्होंने 81 रन बनाकर साबित कर दिया कि वह लंबी पारी खेलने की क्षमता भी रखते हैं।

 

15 साल की उम्र में बना दिया नया रिकॉर्ड

 

इस अर्धशतक के साथ वैभव सूर्यवंशी ने पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 साल की उम्र पूरी होने से पहले सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने नेपाल के बल्लेबाज कुशल मल्ला का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।

 

भविष्य के बड़े सितारे की झलक

 

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी की सबसे बड़ी ताकत सिर्फ उनकी आक्रामक बल्लेबाजी नहीं, बल्कि परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने की क्षमता है। यही वजह है कि इतनी कम उम्र में वह लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं और भारतीय क्रिकेट के भविष्य की सबसे बड़ी उम्मीदों में शामिल हो चुके हैं।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *