close
LIVE UPDATE

5 साल के बच्चे से क्रूरता! शिक्षिका ने गर्म चाकू से प्राइवेट पार्ट दागने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

वाराणसी के एक निजी स्कूल में 5 साल के बच्चे के साथ कथित क्रूरता का मामला सामने आया है। शिक्षिका पर गर्म चाकू से प्राइवेट पार्ट दागने का आरोप, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

School News। स्कूल में शिक्षिका की हैवानियत की एक खबर आयी है। 5 साल के बच्चे को टॉयलेट जाने की इजाजत नहीं दी, बच्चे की जब पेंट में पेशाब हो गयी, तो टीचर ने उसके प्राइवेट पार्ट को गर्म चाकू से दाग दिया। दिल दहलाने वाली ये खबर उत्तर प्रदेश के वाराणसी से आयी है। जहां बच्चे की शिकायत ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है।

यहां एक निजी स्कूल की शिक्षिका पर पांच साल के मासूम छात्र के साथ क्रूरता करने का गंभीर आरोप लगा है। परिजनों का दावा है कि कक्षा के दौरान पैंट में पेशाब हो जाने से नाराज शिक्षिका ने बच्चे के प्राइवेट पार्ट को गर्म चाकू से दाग दिया। घटना के बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाथरूम जाने की अनुमति नहीं मिलने का आरोप

मामला वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र स्थित अकथा के जेडी नगर कॉलोनी का है। बच्चे के पिता, जो पेशे से अधिवक्ता हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका पांच वर्षीय बेटा अकथा स्थित एक निजी स्कूल में नर्सरी का छात्र है।आरोप है कि शनिवार को बच्चे ने कक्षा के दौरान शिक्षिका से बाथरूम जाने की अनुमति मांगी, लेकिन उसे अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद बच्चे से पैंट में ही पेशाब हो गया।

गर्म चाकू से दागने और मारपीट का आरोप

परिजनों का आरोप है कि इस बात से नाराज शिक्षिका बच्चे को दूसरे कमरे में ले गईं। वहां गैस पर चाकू गर्म कर उसके प्राइवेट पार्ट को दाग दिया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बच्चे के साथ मारपीट की गई और दोबारा ऐसा होने पर इससे भी ज्यादा गंभीर सजा देने की धमकी दी गई।

घर पहुंचकर बच्चे ने सुनाई आपबीती

घर लौटने के बाद बच्चा दर्द से परेशान था। परिजनों के पूछने पर उसने कथित रूप से पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार तत्काल स्कूल पहुंचा। आरोप है कि वहां स्कूल के प्रधानाचार्य और प्रबंधन की ओर से भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और उन्हें धमकाया गया।

पुलिस ने दर्ज किया केस, मेडिकल कराया

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया और शिक्षिका, प्रधानाचार्य तथा स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ता भी थाने पहुंचे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट, बच्चे के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।नोट: इस मामले में लगाए गए आरोपों की जांच जारी है। आरोपों की पुष्टि जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगी।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *