close
LIVE UPDATE

Chatra News: साल से महिला कर्मचारी ड्यूटी से गायब, बार-बार पत्र भेजने पर भी नहीं हुई उपस्थित, DC ने इंस्पेक्शन के दौरान रजिस्टर किया चेक तो तुरंत दिया कार्रवाई का निर्देश

चतरा डीसी रवि आनंद ने प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण में एक साल से बिना सूचना अनुपस्थित कर्मी पर कार्रवाई के निर्देश दिए। आवासीय विद्यालय और स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Chatra DC Inspection। साल भर से गायब महिला कर्मचारी पर अब गाज गिरेगी। बार-बार पत्र भेजने के बाद भी उपस्थित नहीं होने वाली महिला कर्मचारी के खिलाफ डीसी ने कार्रवाई के आदेश दिये हैं। मामला चतरा जिले का है, जहां उपायुक्त रवि आनंद ने जिले के प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर सरकारी कार्यालयों में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया।

निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी की जांच में एक कर्मी पिछले करीब एक वर्ष से बिना सूचना अनुपस्थित मिली। इस पर उपायुक्त ने संबंधित कर्मी के खिलाफ आवश्यक विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने आवासीय विद्यालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

एक साल से ड्यूटी से गायब मिली कर्मी

निरीक्षण के दौरान प्रखंड कार्यालय की कर्मचारी रश्मि होरो अनुपस्थित पाई गईं। बीडीओ मनीष कुमार ने उपायुक्त को बताया कि वह पिछले एक वर्ष से बिना सूचना के ड्यूटी पर नहीं आ रही हैं। उन्हें कई बार पत्र भेजकर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर डीसी ने संबंधित कर्मी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

छात्र-छात्राओं को वितरित की साइकिल

प्रखंड कार्यालय निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरित की। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने और पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

बालिका आवासीय विद्यालय में सुविधाएं बढ़ाने का भरोसा

उपायुक्त ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं की उपस्थिति, पढ़ाई और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान वार्डन पूर्णिमा कुमारी ने विद्यालय परिसर में पेवर ब्लॉक निर्माण और शिक्षकों के लिए स्टाफ क्वार्टर बनाए जाने की मांग रखी। उपायुक्त ने जिला परिषद के माध्यम से इन कार्यों को कराने का आश्वासन दिया।

स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षा और सुविधाओं पर जोर

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पंजीकरण काउंटर, दवा वितरण केंद्र, प्रसव कक्ष और आयुर्वेदिक कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को समय पर इलाज और दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अस्पताल की नर्स नीलमणि सोरेन ने रात्रि सुरक्षा के लिए नाइट गार्ड की नियुक्ति और अस्पताल परिसर में पेवर ब्लॉक लगाने की मांग रखी, जिस पर डीसी ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया।

जनप्रतिनिधियों ने उठाए स्थानीय मुद्दे

निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि राजू राम ने खाद्यान्न की कालाबाजारी पर रोक लगाने, अंजनवा जलाशय के जीर्णोद्धार और किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था बहाल करने की मांग उपायुक्त के समक्ष रखी। इस अवसर पर बीडीओ मनीष कुमार, प्रमुख मिक्की देवी, बीपीओ अजय कुमार सिन्हा सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *