Jharkhand Police Transfer: बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश
Jharkhand Police Transfers: Several Station In-charges transferred; check the list to see who was sent where.

Police Transfer। झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। लातेहार एसपी कुमार गौरव ने कई थाना प्रभारियों के तबादले का आदेश जारी करते हुए नए पदस्थापन की सूची जारी की है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पद पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा तथा पुलिसिंग में बेहतर समन्वय स्थापित होगा।
इन थाना प्रभारियों का हुआ तबादला
एसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार—
• किशोर मुण्डा – अनुसूचित जाति/जनजाति थाना प्रभारी
• विकाशेन्दु त्रिपाठी – अहातू थाना प्रभारी
• राजीव रंजन – बारेसांढ़ थाना प्रभारी
• अमित कुमार रविदास – महुआडांड़ थाना प्रभारी
• राजन अधिकारी – नेतरहाट थाना प्रभारी
• विक्रांत कुमार उपाध्याय – मनिका थाना प्रभारी
• सत्येन्द्र कुमार – हेरहंज थाना प्रभारी
• प्रभात कुमार दास – बारियातु थाना प्रभारी
• अनुभव सिन्हा – बालूमाथ थाना प्रभारी
तत्काल योगदान देने के निर्देश
एसपी कुमार गौरव ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल अपने नए पद का कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। पुलिस विभाग का कहना है कि प्रशासनिक जरूरतों और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह तबादला किया गया है।









