close
LIVE UPDATE

झारखंड में चिकित्सकों का तबादला: स्वास्थ्य विभाग ने किया डॉक्टरों का जंबो ट्रांसफर-पोस्टिंग… देखें लिस्ट किसे कहाँ मिली पोस्टिंग

Jharkhand Transfer News: झारखंड में 72 चिकित्सकों का तबादला, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया ट्रांसफर-पोस्टिंग आदेश

रांची: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य में कार्यरत चिकित्सकों के तबादला एवं पदस्थापन का आदेश जारी किया है। विभाग की ओर से 31 जुलाई 2026 को अधिसूचना संख्या 593(3) जारी करते हुए 72 चिकित्सकों का स्थानांतरण किया गया है। यह निर्णय 29 जुलाई 2026 को आयोजित विभागीय स्थापना समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में लिया गया है।

जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न जिलों, सदर अस्पतालों, अनुमंडलीय अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) तथा अन्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत चिकित्सकों का प्रशासनिक आवश्यकता के आधार पर स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया है। स्थानांतरित चिकित्सकों को निर्धारित अवधि के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि सभी संबंधित चिकित्सक निर्धारित समय-सीमा के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित करेंगे। आदेश की प्रति सभी संबंधित उपायुक्तों, सिविल सर्जनों एवं विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।

लिंक को ओपन कर देखें ट्रांसफर लिस्ट…

593(3) Dated 31-07-2026 (Transfer Posting Notification)

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *