रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO: मकान देखने गए दंपत्ति पर कुत्ता टूट पड़ा ऐसा कि लाठी, डंडे, वाइपर की मार से भी नहीं भागा,आपको भी सावधान रहने की जरूरत…
Patiala Pitbull Attack: मकान देखने गए दंपति पर पिटबुल का हमला, CCTV वीडियो वायरल

Patiala Pitbull Attack: मकान देखने गए एक दंपति के साथ ऐसा हादसा हुआ कि उनकी चीख-पुकार से पूरा इलाका दहल उठा। पटियाला के घुम्मन नगर इलाके में एक पिटबुल ने पति-पत्नी पर हमला कर दिया। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया गया कि दंपति प्रॉपर्टी डीलर के साथ किराये का मकान देखने पहुंचे थे। जैसे ही मकान का गेट खोला गया, अंदर मौजूद पिटबुल अचानक बाहर आया और महिला पर हमला कर दिया। महिला को बचाने के लिए पति आगे बढ़े तो कुत्ते ने उन पर भी हमला कर दिया। रिपोर्टों के मुताबिक महिला को गंभीर चोटें आईं और उनकी सर्जरी करनी पड़ी, जबकि पति के पैर और पीठ पर भी काटने की चोटें आईं।
मदद के लिए आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को रोकने की कोशिश की। घटना ने एक बार फिर पालतू कुत्तों की सुरक्षा, सार्वजनिक स्थानों पर उनकी निगरानी और मालिकों की जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पटियाला पुलिस ने भी कुत्ते के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की है।
लखनऊ की घटना फिर से हुई ताजा
पिटबुल से जुड़ी ऐसी ही एक बेहद गंभीर घटना जुलाई 2022 में लखनऊ में सामने आई थी। कैसरबाग इलाके में 82 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षिका सुशीला त्रिपाठी पर उनके ही पालतू पिटबुल ने हमला कर दिया था। महिला को
अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद लखनऊ नगर निगम ने कुत्ते को कब्जे में लेकर उसके व्यवहार की निगरानी की थी और मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही थी।
पटियाला की ताजा घटना और लखनऊ की पुरानी घटना ने एक बार फिर यह सवाल सामने ला दिया है कि बड़े और शक्तिशाली कुत्तों को पालने वाले लोगों को सुरक्षा के नियमों का कितनी सख्ती से पालन करना चाहिए।











