पटना के राजीव नगर होटल में कथित देह व्यापार का खुलासा, 4 गिरफ्तार; 2 महिलाएं रेस्क्यू, अलग – अलग कमरे से
राजीव नगर होटल में कथित देह व्यापार का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 2 महिलाएं रेस्क्यू

S**x Racket: राजधानी जैसे पॉश इलाके देह व्यापर का धंधा काफी तेजी से फैल रहा है। आए दिन इस तरह के रैकेट का भंडाफोड़ होता नजर आ रहा है। परंतु इस धंधे में शामिल लोग नए नए हथकंडे के साथ ग्राहकी को फंसाते है और मोती रकम भी वसूलते हैं।
मामला राजधानी पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र का है जहां गांधी नगर इलाके में पुलिस ने एक होटल में कथित देह व्यापार के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर होटल में छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि दो महिलाओं को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया। छापेमारी के दौरान 4 अलग अलग कमरे से अश्लिल हरकत में लिप्त युवक और युवती को पकड़ा है।
रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि गांधी नगर के सेक्टर-04 के पास स्थित होटल सनसाइन हॉलिडे में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने होटल के दो कमरों में छापेमारी की। वहां दो युवकों और दो महिलाओं को पकड़ा गया। इसके अलावा होटल के संचालन से जुड़े दो लोगों को भी गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है।
होटल से नकदी और कई सामान बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल परिसर से 22,700 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, लैपटॉप, होटल का रजिस्टर और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने बरामद मोबाइल और अन्य सामग्री को जांच के लिए कब्जे में लिया है।
नाबालिग लड़कियों को होटल लाने की सूचना
पुलिस को डायल-112 के माध्यम से ऐसी सूचना मिली थी कि होटल में नाबालिग लड़कियों को लाकर अवैध गतिविधियां कराई जा रही हैं। हालांकि, पुलिस अब इस पहलू की भी जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि होटल में sex racket में शामिल महिलाओं को कौन लेकर आता था तथा इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस सेंक्स रैकेट में कौन कौन लोग शामिल हैं।
होटल संचालक भी जांच के घेरे में
पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अवैध धंधे में शामिल होटल के रजिस्टर, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच के जरिए कथित नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में होटल संचालकों और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।












