झारखंड ब्रेकिंग : भारी बारिश के चलते इस जिले में 24 सितंबर को सभी स्कूल बंद
Jharkhand Breaking: All schools in this district closed on September 24 due to heavy rain.

हजारीबाग: जिले में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य स्थगित रखने का निर्णय लिया है।
ये खबर भी पढ़ें…
प्रशासन के निर्देश के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को हजारीबाग जिले के सभी विद्यालयों में केजी से लेकर कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई नहीं होगी। इस दौरान जिले के सभी संबंधित विद्यालय पूरी तरह बंद रहेंगे।
ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के मद्देनजर विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। अभिभावकों और विद्यार्थियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने तथा मौसम की स्थिति को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है।












