10 अक्टूबर से रांची-हटिया स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना, अब देने होंगे 20 रुपये, दुर्गापूजा-छठ में भीड़ कंट्रोल करने रेलवे ने देखिये क्या-क्या उठाये हैं कदम
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान भीड़ नियंत्रित करने के लिए रांची और हटिया स्टेशन पर 10 अक्टूबर से प्लेटफॉर्म टिकट ₹10 से बढ़ाकर ₹20 किया जाएगा। जानें पूरी जानकारी।

रांची। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान रेलवे स्टेशनों पर बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रांची रेल मंडल ने बड़ा फैसला लिया है। अब 10 अक्टूबर 2026 से रांची और हटिया स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 10 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये कर दी जाएगी। यह नई दर 29 नवंबर 2026 तक लागू रहेगी।
दरअसल इस बढ़ोत्तरी की वजह त्योहारों के दौरान स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ को कम करना है, ताकि यात्रियों की आवाजाही सुचारु बनी रहे और ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को परेशानीोहारों के दौरान बड़ी संख्या में यात्री अपने परिजनों को ट्रेन तक छोड़ने या लेने स्टेशन पहुंचते हैं। इससे प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के अलावा गैर-यात्री लोगों की संख्या भी बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए रेलवे ने अस्थायी तौर पर प्लेटफॉर्म टिकट का सामना न करना पड़े।
10 अक्टूबर से 20 रुपये का प्लेटफॉर्म टिकट
त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में यात्री अपने परिजनों को ट्रेन तक छोड़ने या लेने स्टेशन पहुंचते हैं। इससे प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के अलावा गैर-यात्री लोगों की संख्या भी बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए रेलवे ने अस्थायी तौर पर प्लेटफॉर्म टिकट की दर दोगुनी करने का निर्णय लिया है।10 अक्टूबर से 29 नवंबर तक रांची और हटिया स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट ₹20 में मिलेगा। इसके बाद दरों में बदलाव के संबंध में रेलवे की ओर से अलग निर्देश जारी किया जा सकता है।
त्योहारों में बढ़ती भीड़ को लेकर रेलवे की तैयारी
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए रांची रेल मंडल ने कई स्तरों पर तैयारी की है। अतिरिक्त ट्रेनों के साथ नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं।रांची और हटिया स्टेशन पर भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए होल्डिंग एरिया, अतिरिक्त टिकट काउंटर और सुरक्षा बलों की तैनाती की व्यवस्था की गई है।
हटिया स्टेशन पर भीड़ कम करने की कवायद
दक्षिण दिशा की ओर जाने वाली कुछ पूजा स्पेशल ट्रेनों के लिए वैकल्पिक ठहराव की व्यवस्था भी की गई है। हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस और हटिया-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेनों को बलसिरिंग, गोविंदपुर रोड और बानो में वैकल्पिक ठहराव दिए जाने की व्यवस्था की गई है।इसका उद्देश्य हटिया स्टेशन पर यात्रियों के दबाव को कम करना और अलग-अलग स्टेशनों पर यात्री भार को व्यवस्थित करना है।
रांची स्टेशन का दक्षिणी गेट भी खुलेगा
यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए 10 अक्टूबर से रांची स्टेशन का दक्षिणी प्रवेश द्वार आंशिक रूप से खोला जाएगा। मांग के अनुसार प्लेटफॉर्म संख्या छह से शुरू होने वाली ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा।रेलवे ने यात्रियों की सहायता और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे वॉर रूम सक्रिय रखने की व्यवस्था की है।
प्लेटफॉर्म पर जाने से पहले रखें टिकट का ध्यान
त्योहारों के दौरान यदि कोई व्यक्ति यात्री को छोड़ने या लेने के लिए रांची अथवा हटिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म तक जाना चाहता है, तो उसे निर्धारित प्लेटफॉर्म टिकट लेना होगा। 10 अक्टूबर से इसके लिए ₹20 खर्च करने होंगे।रेलवे की ओर से यह व्यवस्था अस्थायी तौर पर लागू की गई है और इसका मकसद त्योहारों के दौरान स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करना और यात्रियों की सुविधा बनाए रखना है।











