close
LIVE UPDATE

“स्वास्थ्य सुविधा से आज भी कोसों दूर है ग्रामीण”, सीएचसी खोलने की मांग को लेकर दिया धरना, जारी रहेगा चरणबद्ध आंदोलन

मुसाबनी, 02 अक्टूबर 2026: गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर घाटशिला अनुमंडल जन अधिकार मंच के तत्वावधान में मुसाबनी नंबर-1 स्थित गांधी पार्क में अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया।

img 20261002 wa0002
img 20261002 wa0002

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।मूलभूत स्वास्थ्य सुविधा की मांग को लेकर यहां के ग्रामीण संघर्षरत है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धरने को संबोधित करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने मुसाबनी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में मुसाबनी में अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना अत्यंत आवश्यक है।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) की खनन गतिविधियां पुनः शुरू होने जा रही हैं, इसलिए क्षेत्र में पूर्व से संचालित एचसीएल अस्पताल को भी पुनः चालू किया जाना चाहिए, ताकि स्थानीय लोगों एवं आसपास के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड हाईकोर्ट, रांची के अधिवक्ता एवं समाजसेवी मदन मोहन सोरेन ने कहा कि भारतीय संविधान नागरिकों को जीवन का अधिकार प्रदान करता है। लेकिन पर्याप्त एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि मुसाबनी में अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की नितांत आवश्यकता है और सरकार को इस जनहित की मांग को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
सेवानिवृत्त प्रोफेसर वीरेंद्र नाथ घोष ने कहा कि मुसाबनी क्षेत्र में समय पर इलाज की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा की मांग को लेकर आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा तथा मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

धरने में मदन मोहन सोरेन, वीरेंद्र नाथ घोष, मनोरंजन गिरी, विवेक गुप्ता, बाबू मोहाली, सागर मुखी, अनीता सागर, नताशा मुखी, शिव नायर, रवि घोष, खुदीराम हांसदा, भागुराम हांसदा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद गुलाम ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन गौरव क्रांति गुरु ने किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *