close
LIVE UPDATE

बेटी के सामने दामाद को गोलियों से भून डाला, प्रेम विवाह से नाराज परिजनों का खौफनाक कांड, बेटी ने पिता, भाई-मामा सहित छह लोगों पर दर्ज कराया FIR

Son-in-law shot dead in front of daughter, horrific incident by family members angry over love marriage; daughter files FIR against six people including father, brother and maternal uncle

Crime News 13 जनवरी 25: प्रेम विवाह के दो साल बाद ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर में घुसकर बेटी के सामने दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी ने अपने पिता, भाई और मामा समेत छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र की रघई पंचायत अंतर्गत बनघरा वार्ड संख्या-दो में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

प्रेम विवाह के दो वर्ष बाद ही लड़की के परिजनों ने कथित रूप से ऑनर किलिंग को अंजाम देते हुए अपने ही दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी। यह पूरी वारदात मृतक की पत्नी और आठ महीने के मासूम बच्चे के सामने हुई, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है।मृतक की पहचान बनघरा गांव निवासी रमेश प्रसाद के पुत्र आयुष कुमार (27 वर्ष) के रूप में हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आयुष ने करीब दो साल पहले पड़ोस की ही लड़की तन्नू कुमारी से प्रेम विवाह किया था। इस शादी से लड़की के परिजन शुरू से नाराज बताए जा रहे थे। रविवार की रात यह नाराजगी हिंसा में तब्दील हो गई।मृतक की पत्नी तन्नू कुमारी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह रविवार की रात अपने पति आयुष और आठ माह के बेटे अर्णव के साथ घर में सो रही थी।

तभी देर रात घर के पीछे से गेट खुलने की आवाज आई। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती, उसके पिता प्रेम कुमार भगत, मामा, भाई समेत करीब छह लोग हथियारों के साथ घर में घुस आए। तन्नू के अनुसार, आरोपियों ने सबसे पहले उसकी सास के कमरे में जाकर मारपीट की। इसके बाद उसके पिता और मामा ने बंदूक दिखाकर उसके बच्चे को जान से मार देने की धमकी दी और तन्नू को रस्सी से बांध दिया। फिर आयुष को जमीन पर पटक दिया गया। आरोप है कि पहले पिता ने और फिर मामा ने आयुष के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

“सुहाग बचाने के लिए गिड़गिड़ाती रही, लेकिन किसी ने नहीं सुनी”

तन्नू कुमारी का आरोप है कि वह अपने पति की जान बचाने के लिए अपने पिता, भाई और मामा के सामने गिड़गिड़ाती रही, लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। उसकी आंखों के सामने ही उसका सुहाग उजाड़ दिया गया। हत्या के बाद सभी आरोपी जाते-जाते उसे धमकी देकर गए कि यदि उसने पुलिस के सामने कुछ बोला, तो किसी दिन उसके बच्चे को भी मार दिया जाएगा।

पहले से मिल रही थी धमकी, पिता को छोड़ना पड़ा था गांव
मृतक के पिता रमेश प्रसाद ने बताया कि बेटे के प्रेम विवाह के बाद से ही लड़की के परिजन दुश्मनी पर उतर आए थे। शादी के दो दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें काम के बहाने बुलाकर बुरी तरह पीटा और नदी में फेंकने की कोशिश की। किसी तरह जान बचाकर वह भाग निकले। उन्होंने सिवाइपट्टी थाना में आवेदन भी दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रमेश प्रसाद ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को कई बार जान से मारने की कोशिश की गई। अंततः डर के कारण उन्हें मजदूरी के लिए परदेस जाना पड़ा, जबकि घर पर उनकी पत्नी, बेटा और बहू रहते थे।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए गए हैं। मृतक का फर्द बयान एसकेएमसीएच में दर्ज किया गया है, जिसमें ससुर समेत छह लोगों को नामजद किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *