close
LIVE UPDATE

एक दुल्हन, दो दूल्हे:एक ही दिन, एक ही जगह, एक ही दुल्हन ब्याहने पहुंच गयी दो बारातें, दुल्हन हो गई कन्फ्यूज… किससे करे शादी? फिर चुना ये रास्ता

One Bride, Two Grooms: On the same day and at the same venue, two wedding processions arrived to marry the very same bride. The bride was left confused—whom should she marry? She then chose this path.

एक ही दुल्हन को ब्याहने के लिए दो दूल्हे बारात लेकर पहुंच गए। एक साथ सेहरा पहने दो दुल्हे को देखकर दुल्हन भी कन्फ्यूज हो गयी। विवाद इतना बढ़ा की पुलिस प्रशासन को मौके पर पहुचंना पड़ा। फिर, आनन-फानन में विवाद शांत कराया गया।
________________________________________
Regional News : शादी के दौरान एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ही दुल्हन को ब्याहने के लिए दो दूल्हे अपनी-अपनी बारात लेकर एक ही दिन और एक ही स्थान पर पहुंच गए। माजरा देख जहां लड़की पक्ष वाले हैरान थे, तो वहीं खुद दुल्हन भी कन्फ्यूज थी। पूरी घटना यूपी के अमरोहा जिले के कैलसा बाईपास रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल की है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा और सनसनी का माहौल पैदा कर दिया।

जानकारी के अनुसार, दुल्हन का रिश्ता पहले मुरादाबाद निवासी एक युवक से तय हुआ था। दोनों परिवारों की सहमति से रिश्ता पक्का हुआ, लड़का-लड़की ने भी एक-दूसरे को पसंद किया और मंगनी की रस्म भी पूरी कर ली गई थी। शादी की तारीख 12 अप्रैल तय की गई थी और निमंत्रण पत्र भी रिश्तेदारों में बांट दिए गए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लेकिन शादी से कुछ समय पहले दोनों परिवारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दुल्हन के पिता ने इस रिश्ते को तोड़ने का फैसला कर लिया। हालांकि, मुरादाबाद वाला पक्ष इस फैसले से सहमत नहीं था और वे शादी करने पर अड़े रहे।

इसी बीच, दुल्हन पक्ष ने जल्दबाजी में संभल के एक अन्य युवक से रिश्ता तय कर लिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि नई शादी की तारीख भी वही रखी गई, जो पहले से तय थी—12 अप्रैल। आयोजन स्थल भी वही बैंक्वेट हॉल रखा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निर्धारित तारीख को सबसे पहले संभल से दूल्हा अपनी बारात लेकर बैंक्वेट हॉल पहुंचा। वहां स्वागत की तैयारियां शुरू ही हुई थीं कि अचानक मुरादाबाद से भी दूल्हा अपनी बारात लेकर पहुंच गया। एक ही स्थान पर दो-दो बारातें देखकर जनातियों के होश उड़ गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और स्थिति बिगड़ने लगी। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीनों पक्षों को बैठाकर बातचीत की और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने सबसे पहले दुल्हन की इच्छा जानने की कोशिश की। दुल्हन ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह अपने परिजनों की सहमति से संभल वाले युवक के साथ ही निकाह करना चाहती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद पुलिस ने सभी पक्षों की सहमति से संभल वाले दूल्हे के साथ निकाह की प्रक्रिया पूरी कराई। वहीं मुरादाबाद से आए दूल्हे और उसके परिजनों को कोतवाली ले जाया गया, जहां उन्हें कई घंटों तक समझाया गया। निकाह संपन्न होने और दुल्हन की विदाई के बाद उन्हें बिना किसी कानूनी कार्रवाई के वापस भेज दिया गया।इस घटना के बाद मुरादाबाद से आए दूल्हे और उसके परिवार को बिना दुल्हन लौटना पड़ा, जिससे उन्हें काफी निराशा और अपमान का सामना करना पड़ा। हालांकि किसी भी पक्ष ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं की है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *