close
LIVE UPDATE

“सिलेंडर बिना शादी टूट जायेगी सर” : शादी का कार्ड लेकर दुल्हन पहुंची डीसी के पास, बताया, सिलेंडर बिना खाना ही नहीं बन पा रहा, फिर डीसी ने तुरंत….

"Without the cylinder, the marriage will be broken, sir": The bride reached the DC with the wedding card, told that without the cylinder, food cannot be cooked, then the DC immediately…

LPG Cylinder Crisis at Wedding : वो दिन भी हुआ करता था, जब शादी का पहला कार्ड मंदिर में या कुल देवता को चढ़ाया जाता था। लेकिन इराक-अमेरिका की लड़ाई ने ऐसी हालात बना दी है कि शादी का पहला कार्ड डीसी ऑफिस में जमा करना पड़ रहा है, ताकि शादी के लिए गैस सिलेंडर मिल सके। यूपी में ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हन शादी का कार्ड लेकर डीएम के पास गुहार लगाने पहुंच गयी।

मामला यूपी के बांदा जिले का है, जहां 7 मई को होने वाली शादी से पहले बनने वाली दुल्हन अपने पिता के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच गई और डीएम से सिलेंडर दिलाने की गुहार लगाई। मामला सामने आते ही डीएम ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। दुल्हन ने डीएम को बताया कि शादी में कुछ ही दिन बचे हैं और घर में मेहमान आने शुरू हो गए हैं, लेकिन गैस सिलेंडर न मिलने से खाना बनाने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

युवती शादी का कार्ड लेकर पहुंची डीएम के पास

युवती की शिकायत सुनकर डीएम ने तुरंत जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) को फोन कर कड़ी फटकार लगाई और सिलेंडर उपलब्ध कराने का आदेश दिया। दरअसल बांदा के झील के पुरवा निवासी रामसहाय का है, जिनकी बेटी नीलम की शादी 7 मई को तय है। शादी के कार्ड छप चुके हैं और परिवार तैयारियों में जुटा हुआ था, लेकिन गैस सिलेंडर न मिलने से खुशी में बाधा आने लगी।

अपना दुखड़ा बताते हुए रामसहाय ने कहा कि जब वे गैस एजेंसी पहुंचे तो उन्हें सिलेंडर देने से मना कर दिया गया. इसके बाद वे शादी का कार्ड और बेटी को लेकर सीधे डीएम कार्यालय पहुंच गए और मदद की गुहार लगाई। नीलम ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि एजेंसी संचालक कह रहा है कि ‘डीएम से आदेश कराओ, तब सिलेंडर मिलेगा.’ इसी वजह से परिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

डीएम के निर्देश के बाद दुल्हन और उसके पिता के चेहरे पर राहत और मुस्कान दिखाई दी। युवती ने बताया कि बिना सिलेंडर के मेहमानों और रिश्तेदारों की खातिरदारी करना संभव नहीं हो पा रहा था, इसलिए मजबूर होकर उन्हें कलेक्ट्रेट आना पड़ा। हालांकि डीएम ने आश्वस्त किया है कि गैस सिलेंडर की कोई दिक्कत नहीं है, जरूरतमंद को गैस उपलब्ध कराया जा रहा है।

शादी का कार्ड लेकर दुल्हे का भाई पहुंचा

वहीं एक अन्य मामले में दुल्हे का भाई शादी का कार्ड लेकर गैस सिलेंडर लेने कतार में लगा दिखायी दिया। गोंडा जिले का मामला है, जहां गैस सिलेंडर के लिए लंबी लंबी कतारें लग रही है। मोतीगंज निवासी राहुल मिश्रा ने कहा कि उनके भाई की शादी 5 मई को है, लेकिन उनके घर में एक भी एलपीजी सिलेंडर नहीं है। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी के पास शादी का कार्ड और अन्य दस्तावेज जमा कर आवेदन किया था, जिसके बाद उन्हें केवल दो कॉमर्शियल सिलेंडर मिल पाए।इन सिलेंडरों के लिए उनसे 5 हजार-5 हजार रुपए की सिक्योरिटी जमा करवाई गई है। राहुल ने बताया कि वह आर्थिक रूप से कमजोर हैं, इतनी बड़ी राशि सिक्योरिटी के तौर पर जमा करने में असमर्थ हैं।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *