close
LIVE UPDATE

झारखंड हाईकोर्ट: नियमितकरण पर बड़ा फैसला, दो महीने के भीतर कर्मचारी को परमानेंट करने का आदेश, अवमानना पर हुई सुनवाई

झारखंड हाईकोर्ट ने गिरिडीह जिला कल्याण विभाग के दैनिक वेतनभोगी जीप चालक की सेवा 8 सप्ताह में नियमित करने का आदेश दिया। सरकार का आदेश निरस्त।

रांची: कर्मचारी के नियमितिकरण पर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने दो महीने से भीतर कर्मचारी को नियमित करने का आदेश दिया है। झारखंड हाईकोर्ट ने गिरिडीह जिला कल्याण विभाग में करीब 17 वर्षों से दैनिक वेतन पर कार्यरत जीप चालक को बड़ी राहत दी है। अदालत ने उसकी सेवा नियमित करने से इनकार करने वाले राज्य सरकार के आदेश को निरस्त कर दिया है। साथ ही संबंधित विभाग को आठ सप्ताह के भीतर चालक की सेवा जीप चालक के पद पर नियमित करने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत ने 27 अक्टूबर 2026 को यह फैसला सुनाया।

2009 से दैनिक वेतन पर दे रहा था सेवा

चालक मई 2009 से गिरिडीह जिला कल्याण विभाग में जीप चालक के रूप में कार्यरत था। उसकी नियुक्ति स्वीकृत रिक्त पद के विरुद्ध दैनिक वेतन के आधार पर हुई थी। विभाग की ओर से उसके कार्य अनुभव और लगातार सेवा देने से संबंधित प्रमाण पत्र भी जारी किए गए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चालक ने 10 अक्टूबर 2019 को अपनी सेवा नियमित करने के लिए आवेदन दिया था। इसके बाद जिला कल्याण पदाधिकारी ने निर्धारित प्रारूप में उसकी सेवा से संबंधित विवरण तैयार कर नियमितीकरण के लिए आगे भेजा। हालांकि, लंबे समय तक इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया। इसके बाद चालक ने न्याय के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं हुआ था नियमितीकरण

सेवा नियमित करने की मांग को लेकर चालक ने वर्ष 2023 में भी हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर दो जनवरी 2024 को अदालत ने संबंधित अधिकारियों को कानून के प्रावधानों के अनुसार उचित निर्णय लेने का निर्देश दिया था।इसके बावजूद नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। मजबूर होकर चालक को अवमानना की कार्यवाही शुरू करनी पड़ी। इसके बाद विभागीय स्तर पर उसके मामले पर विचार किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दो दिसंबर 2025 को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित समिति की बैठक में चालक के नाम की अनुशंसा की गई। लेकिन 15 दिसंबर 2025 को विभागीय सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्यस्तरीय समिति की बैठक में उसकी सेवा नियमित करने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद चालक ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी।

सरकार ने जेएसएससी की चयन प्रक्रिया का दिया हवाला

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से दलील दी गई कि चालक की प्रारंभिक नियुक्ति निर्धारित चयन प्रक्रिया के तहत नहीं हुई थी। सरकार का कहना था कि चालक पद पर नियुक्ति के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की प्रक्रिया अपनाना जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकार ने यह भी तर्क दिया कि केवल लंबे समय तक दैनिक वेतन पर काम करने से किसी कर्मचारी को नियमित नियुक्ति का अधिकार नहीं मिल जाता।वहीं, याचिकाकर्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि वह स्वीकृत रिक्त पद के विरुद्ध लगातार काम कर रहा था। उसकी सेवा नियमित करने की अनुशंसा विभागीय समिति भी कर चुकी थी। इसके बावजूद राज्यस्तरीय समिति ने बिना उचित आधार के उसकी मांग खारिज कर दी।

अदालत ने नियुक्ति को माना अनियमित, पूरी तरह अवैध नहीं

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने पाया कि चालक स्वीकृत रिक्त पद के विरुद्ध कार्यरत था और विभाग की सहमति से उसे वेतन का भुगतान किया जा रहा था।अदालत ने माना कि उसकी नियुक्ति को पूरी तरह अवैध नहीं, बल्कि अनियमित माना जा सकता है। कोर्ट ने कहा कि लंबे समय तक लगातार सेवा लेने के मामलों में अधिकारियों को निष्पक्ष और व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।

अदालत ने यह भी गौर किया कि जीप चालक की नियुक्ति के लिए जेएसएससी के माध्यम से अब तक परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी। ऐसे में केवल इस आधार पर सेवा नियमित करने से इनकार करना उचित नहीं है कि नियुक्ति के समय निर्धारित चयन प्रक्रिया नहीं अपनाई गई थी।

आठ सप्ताह के भीतर नियमित करने का निर्देश

हाईकोर्ट ने 15 दिसंबर 2025 को राज्यस्तरीय समिति द्वारा पारित उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें चालक की सेवा नियमित करने से इनकार किया गया था।अदालत ने संबंधित विभाग को निर्देश दिया कि आदेश की प्रति प्राप्त होने या प्रस्तुत किए जाने की तारीख से आठ सप्ताह के भीतर चालक की सेवा जीप चालक के पद पर नियमित करने की कार्रवाई पूरी की जाए।

इसके साथ ही हाईकोर्ट ने चालक की याचिका स्वीकार कर ली। हालांकि, अदालत ने मामले में कोई हर्जाना नहीं लगाया। इस फैसले से गिरिडीह जिला कल्याण विभाग में लंबे समय से दैनिक वेतन पर काम कर रहे चालक के सेवा नियमितीकरण का रास्ता साफ हो गया है।

 

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *