Sarkari Naukari : BSNL में निकली है वैकेंसी, अफसर बनने का है शानदार मौका, जानिये कैसे भरें आवेदन, कितनी मिलेगी सैलरी
Sarkari Naukari: BSNL has announced a vacancy, a great opportunity to become an officer, learn how to apply and how much salary you will get.

Sarkari Naukari : भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 100 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 4 जून 2026 से 3 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने Junior Telecom Officer (JTO) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 100 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार BSNL की आधिकारिक वेबसाइट externalexam.bsnl.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।BSNL JTO Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 04 जून 2026 से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 जुलाई 2026 सुबह 10 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके अलावा उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में सुधार करने का भी मौका दिया जाएगा। करेक्शन विंडो 04 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक खुली रहेगी।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं—
• सबसे पहले BSNL की आधिकारिक वेबसाइट externalexam.bsnl.co.in पर जाएं।
• होमपेज पर दिखाई दे रहे “BSNL JTO Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।
• नया रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाएं।
• आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
• आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
• निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
• आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क
भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए अलग-अलग वर्गों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है—
• सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों को 2000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
• एससी (SC), एसटी (ST) और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये तय किया गया है।
शैक्षणिक योग्यता
BSNL JTO भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास BE, BTech या BSc Engineering की डिग्री होना जरूरी है। टेलीकॉम, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडियो, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, आईटी और इंस्ट्रूमेंटेशन जैसे विषयों से पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।इसके अलावा MSc Electronics और MSc Computer Science की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे।
जानिये कितनी सैलरी और सुविधाएं
BSNL JTO पद पर चयनित उम्मीदवारों को E-1 IDA पे स्केल के तहत 16,400 रुपये से लेकर 40,500 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), मेडिकल सुविधाएं और अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।BSNL की यह भर्ती इंजीनियरिंग और टेक्निकल बैकग्राउंड वाले युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मानी जा रही है।









