close
LIVE UPDATE

धनबाद : ज्वेलरी शॉप में भीषण डाका, गार्ड को बंधक बनाकर, शटर को उखाड़ा, फिर लाखों का जेवहरात लूटकर हुए फरार, थाने से सिर्फ 200 मीटर दूर हुई वारदात

Dhanbad: A massive robbery at a jewellery shop, the guard was taken hostage, the shutter was pulled down, and jewellery worth lakhs was looted and then the accused fled, just 200 metres from the police station.

धनबाद। न्यू ईयर के ठीक पहले धनबाद में डकैतों ने बड़ा कांड किया है। ज्वेलरी शॉप में बंधक बनाकर डकैतों ने लाखों रुपये जेवहरात पार कर दिये। घटना कतरास थाना क्षेत्र में खैतान चौक के पास स्थित ज्वेलरी शॉप की है। हथियारबंद डकैतों ने गार्ड को बंधक बनाकर शटर उखाड़ा और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।

खैतान चौक के समीप स्थित जमनादास बिसेसर लाल ज्वेलरी शॉप में करीब 10 से 12 की संख्या में आए अपराधियों ने सुनियोजित ढंग से धावा बोला और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि यह वारदात कतरास थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई।देर रात अपराधी ज्वेलरी शॉप के बाहर पहुंचे और सबसे पहले वहां तैनात सुरक्षा गार्ड को काबू में कर बंधक बना लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद उन्होंने शटर को उखाड़कर दुकान के भीतर प्रवेश किया और वहां रखी ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। पूरी घटना इतनी तेजी से अंजाम दी गई कि आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लगी। ज्वेलरी शॉप के संचालक के पिता ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी पुलिस के माध्यम से मिली। उन्होंने कहा कि दुकान का संचालन उनका बेटा करता है, जो फिलहाल शहर से बाहर गया हुआ है।

बेटे के वापस लौटने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि लूट में कुल कितनी कीमत की ज्वेलरी गई है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, अपराधी बड़ी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए हैं।घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें 10 से 12 अपराधी नजर आ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फुटेज में सभी अपराधी चेहरा ढंके हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे उनकी पहचान करना चुनौतीपूर्ण बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

बाघमारा के एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल ज्वेलरी शॉप संचालक बाहर हैं, इसलिए चोरी गई ज्वेलरी का सटीक आंकड़ा अभी उपलब्ध नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही संचालक की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त होगी, मामले में विधिवत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस की टीमें विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही हैं और आसपास के इलाकों में भी पूछताछ की जा रही है।इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है। खासकर व्यापारियों और ज्वेलरी कारोबार से जुड़े लोगों में गहरी चिंता देखी जा रही है। स्थानीय व्यवसायियों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि थाना के इतने पास इस तरह की लूट होना बेहद चिंताजनक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *