close
LIVE UPDATE

झारखंड: कुत्ते की पोटी पर मचा बवाल, महिला को पीटा, साड़ी खींची, दुकानदार के खिलाफ FIR, विरोध प्रदर्शन भी शुरू, जानिये क्या है पूरा मामला

Jharkhand: A ruckus erupts over dog poop, a woman is beaten, her sari is pulled, an FIR is filed against the shopkeeper, and protests have begun. Find out what the whole matter is.

धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र में एक विवाद ने सफाईकर्मियों को आक्रोशित कर दिया। एक महिला सफाईकर्मी के साथ एक दुकानदार ने मारपीट कर दी। दुकान के सामने कुत्ते द्वारा की गई गंदगी को लेकर हुए विवाद में एक दुकानदार ने महिला पर हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश है और सफाईकर्मियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धनबाद/27.1.26: झरिया थाना क्षेत्र के अशोक नगर इलाके में नगर निगम में कार्यरत एक महिला सफाईकर्मी के साथ दुकानदार न बेरहमी से मारपीट की । आरोप है कि दुकानदार ने सिर्फ इस बात पर महिला पर हमला कर दिया कि उसकी दुकान के सामने कुत्ते ने शौच कर दिया था। महिला का नाम मंजू देवी है, जो कोयरीबांध की रहने वाली है। मंजू देवी रोज की तरह अपने निर्धारित क्षेत्र में सफाई का कार्य कर रही थीं।

इसी दौरान एक दुकानदार ने उन्हें बुलाकर अपनी दुकान के सामने सफाई करने को कहा। वहां पहले से कुत्ते की गंदगी पड़ी हुई थी। जब मंजू देवी ने दुकानदार को समझाने की कोशिश की कि गंदगी कुत्ते की है और उसे खुद हटाना चाहिए, तो दुकानदार आपा खो बैठा। आरोपी दुकानदार ने मंजू देवी के हाथ से झाड़ू छीन ली और उन्हें धक्का देने लगा। इसके बाद उसने उनकी साड़ी पकड़कर खींची और हाथ, सिर व कान पर ताबड़तोड़ वार किए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अचानक हुए हमले से मंजू देवी जमीन पर गिर पड़ीं। उनके सिर और कान से खून बहने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने किसी तरह बीच-बचाव कर महिला को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। घायल अवस्था में मंजू देवी को झरिया थाना ले जाया गया, जहां उन्होंने आरोपी दुकानदार के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
घटना के बाद मंजू देवी ने रोते हुए अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा, “मैं रोज मेहनत से काम करती हूं। उसने मुझ पर झाड़ू से हमला किया, साड़ी खींची और सिर-कान पर मारा। बहुत दर्द हुआ, खून भी बहा। मैं गरीब हूं, लेकिन इंसान हूं। मुझे न्याय चाहिए।” उनकी हालत देखकर परिजन भी भावुक हो गए और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना से सफाईकर्मियों में भारी आक्रोश फैल गया है। झरिया और आसपास के इलाकों में काम करने वाले सफाईकर्मी एकजुट हो गए और काम ठप कर दिया। सभी ने झरिया थाना परिसर के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह सिर्फ एक महिला पर हमला नहीं, बल्कि पूरे सफाईकर्मी समाज का अपमान है। उन्होंने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त धाराओं में कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना समाज के उस काले सच को उजागर करती है, जहां मेहनतकश कर्मचारियों, खासकर महिलाओं, को आज भी सम्मान और सुरक्षा नहीं मिल पा रही है। नगर निगम के सफाईकर्मी शहर को साफ रखने के लिए रोज जोखिम उठाते हैं, लेकिन बदले में उन्हें अपमान और हिंसा झेलनी पड़ती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *