close
LIVE UPDATE

रांची में फिर ‘ब्लैक कार’ का खौफ: रफ़्तार के कहर ने ली 1 की जान, महिला TTE समेत 6 को रौंदा; CCTV खंगाल रही पुलिस

The fear of the 'black car' returns to Ranchi: Speeding claimed one life, trampled six people, including a female TTE; police are examining CCTV footage.

रांची/12.2.26: राजधानी रांची की सड़कें रात होते ही जानलेवा साबित हो रही हैं। कचहरी चौक के बाद अब चुटिया थाना क्षेत्र में एक ‘ब्लैक कार’ (काली गाड़ी) ने कोहराम मचाया है। बुधवार देर रात एक तेज रफ़्तार कार ने सड़क किनारे खड़े और चल रहे 6 लोगों को बुरी तरह रौंद दिया। इस हिट-एंड-रन (Hit and Run) की घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रेलवे की महिला TTE और उनके बेटे समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

गृह प्रवेश की पार्टी में मातम

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना चुटिया के दुर्गा मंदिर चौक के पास रात करीब 10:30 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वहां मुनचून नामक व्यक्ति के घर गृह प्रवेश की पार्टी चल रही थी। लोग खाना खाकर सड़क किनारे खड़े थे और कुछ अपने घर जा रहे थे। तभी नेपाल हाउस की ओर से स्टेशन की तरफ जा रही एक काली रंग की कार 100 से ज्यादा की स्पीड में आई।

10 सेकंड में 6 लोगों को उड़ाया, जानिए कैसे हुई घटना

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय लोगों ने बताया कि कार की रफ़्तार इतनी ज्यादा थी कि ड्राइवर का उस पर कोई काबू नहीं था।

  1. ​कार ने सबसे पहले पैदल चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मारी।
  2. ​जब लोगों ने शोर मचाया, तो ड्राइवर ने गाड़ी रोकने के बजाय स्पीड और बढ़ा दी।
  3. ​भागने के चक्कर में उसने आगे जा रही स्कूटी को टक्कर मारी, जिस पर महिला TTE अन्नापूर्णा नायडू और उनका बेटा कुणाल सवार थे।
  4. ​इसके बाद कार ने वहां खड़े तीन अन्य लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया और फरार हो गया।

मृतक और घायलों की पहचान

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस हादसे में धर्मेंद्र सिंह (मूल निवासी हटिया, वर्तमान निवासी चुटिया) की मौत हो गई है।घायलों को स्थानीय लोगों ने तुरंत गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में..

  • ​अन्नापूर्णा नायडू (रेलवे महिला TTE) – हालत गंभीर
  • ​कुणाल नायडू (पुत्र) – हालत गंभीर
  • ​अमित सिंह
  • ​संदीप महतो
  • ​प्रशांत गौरव

पुलिस ने कहा – कार की पहचान हुई

घटना के बाद चुटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रांची के सिटी डीएसपी केवी रमन ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है। कार की पहचान कर ली गई है और आरोपी ड्राइवर जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *