झारखंड बिग ब्रेकिंग: रांची से दिल्ली आ रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, चतरा के घने जंगल के पास विमान हो गया क्रैश, प्रशासन-पुलिस की टीम रवाना…देखें VIDEO
Jharkhand Big Breaking: Plane coming from Ranchi to Delhi crashes, plane crashes near dense forest of Chatra, administration-police team dispatched...

रांची/23.2.26। झारखंड से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। रांची से दिल्ली आ रहा एक विमान क्रैश हो गया है। जानकारी के मताबिक उस विमान में सात लोग सवार थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक रांची से एक एयर एंबुलेंस दिल्ली आ रहा था। इसी दौरान विमान क्रैश हो गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट के निदेशक ने भी इस घटना की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि चार्टर्ड विमान (एयर एम्बुलेंस) चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत करमाटांड़ गांव के पास स्थित घने जंगलों में क्रैश हो गया है। विमान ने रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए टेकऑफ किया था, लेकिन रास्ते में ही उसका संपर्क रडार से टूट गया।
इधर, सूचना मिलते ही चतरा प्रशासन और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके की ओर रवाना हो गई हैं। जंगली इलाका होने के कारण बचाव कार्य में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। विमान में सवार मरीजों, डॉक्टरों और क्रू मेंबर्स की स्थिति के बारे में अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार है। राज्य सरकार और DGCA इस पूरी घटना की उच्च स्तरीय जांच की तैयारी कर रहे है।
डीजीसीए के सूत्रों ने जानकारी दी है कि रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक चार्टर विमान रडार से गायब हो गया है। जानकारी के मुताबिक, एक मेडिकल फ्लाइट ने उड़ान भरी इसका संपर्क अगले स्टेशन से स्थापित किया गया, फिर नियंत्रण अगले स्टेशन को सौंप दिया गया। इसके बाद संपर्क टूट गया।








