close
LIVE UPDATE

चुगलखोरी पर लगेगा जुर्माना: चुगली करने वालों की अब खैर नहीं, तय किया गया सजा का प्रावधान, जानिये कितना देना होगा अब जुर्माना …

There will be a fine for gossiping: Now there is no mercy for gossipers, provision of punishment has been decided, know how much fine will have to be paid now...

Azab Gazab Khabar/ 23.2.26 : क्या चुगलखोरी की भी कोई सजा हो सकती है? क्या चुगलखोरी पर जुर्माना हो सकता है? ये जानते हुए भी कि चुगलखोर सिर्फ हित साधने और दूसरों को नुकसान करने के अलावे कुछ और नहीं करते, बावजूद कानून में इसकी कोई सजा तय नहीं है, लेकिन एक जगह पर ऐसा नियम लागू किया गया है, जिससे चुगलखोरों की जान आफत में फंस गयी है। दरअसल एक गांव में ये नियम लागू किया गया है कि अगर कोई चुगली करता पकड़ाता है, तो उसे 5000 रुपया जुर्माना तो देना ही पड़ेगा, साथ ही गांव स्तर पर उस शख्स की सामूहिक भर्त्सना भी की जायेगी।

ग्रामसभा में लिया फैसला

दरअसल ये नियम लागू हुआ है कि छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में…। बालोद जिले के ग्राम मेढ़की गांव में ये नियम लागू किया गया है कि गांव में अगल कोई चुगली और एक-दूसरे को लड़ाने का काम करता है तो उसके खिलाफ ग्रामीण स्तर पर कार्रवाई की जायेगी। ग्रामीणों ने ये सामूहिक बैठक कर सख्त निर्णय लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चुगलखोरों पर लगेगा जुर्माना

सुबह आठ बजे आयोजित ग्रामसभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक या व्यक्तिगत रूप से किसी की बातों को इधर-उधर कर आपसी विवाद या वैमनस्य फैलाने की कोशिश करता है, तो उस पर 5 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया जाएगा।

क्यों लेना पड़ा ये फैसला

इस मामले में ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से गांव का वातावरण खराब हो रहा था। छोटी-छोटी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने से आपसी संबंधों में कड़वाहट बढ़ रही थी। इससे गांव में तनाव का माहौल बन गया था और कई बार विवाद की स्थिति भी पैदा हो जाती थी। इन परिस्थितियों को देखते हुए गांववालों ने सामूहिक रूप से ऐसा निर्णय लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शराब पीकर कार्यक्रम में आने पर भी सख्ती

यही नहीं इस बात का भी फैसला लिया गया है कि अगर कोई सामाजिक व धार्मिक भोज के आयोजन के दौरान यदि कोई व्यक्ति शराब का सेवन कर पहुंचता है तो उसके खिलाफ भी 5 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया जायेगा। बैठक के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। साथ ही सर्वसम्मति से तय किया गया है कि मेढ़की गांव में शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये का आर्थिक दंड लिया जाएगा। गली-मोहल्लों और सरहद में शराब बेचने वालों पर 10 हजार रुपये का दंड तथा सूचना देने वाले लोगों को पुरस्कार स्वरूप एक हजार रुपये देने का प्रस्ताव पारित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *