close
LIVE UPDATE

JSSC परीक्षा की तारीख बदली: जानिये उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा अब कब होगी। ANM भर्ती परीक्षा को लेकर भी ये जानकारी आयी सामने…

JSSC exam dates changed: Find out when the Excise Constable competitive exam will now be held. This information has also been revealed regarding the ANM recruitment exam...

JSSC EXAM Date Change/13.3.26। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की तारीख में बदलाव किया है। 22 मार्च को होनेवाली लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गयी है, उसके स्थान पर नयी तारीख का ऐलान कर दिया गया है। जेएसएससी की तरफ से इसे लेकर अधिकृत जानकरी दी गयी है।

आपको बता दें कि JSSC अब यह परीक्षा 14 अप्रैल को आठ जिलों रांची, रामगढ़, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, बोकरो, धनबाद, देवघर तथा दुमका में अवस्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित करेगा। आयोग ने शुक्रवार को इस संबंध में सूचना प्रकाशित कर दी। बताया जाता है कि सरहुल के कारण 22 मार्च को होनेवाली परीक्षा स्थगित की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आयोग ने झारखंड एएनएम प्रतियोगिता परीक्षा–2025 को लेकर भी सूचना प्रकाशित की है। इसके तहत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) के कुल 3,181 पदों (बैकलाग सहित) पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 18 और 19 मार्च को किया जाएगा। यह परीक्षा रांची स्थित विभिन्न सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

आयोग के अनुसार, अभ्यर्थियों को उनकी परीक्षा तिथि की जानकारी पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल पर मेल/एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी। अभ्यर्थी 14 मार्च से अपना प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग की ओर से अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र की एक अतिरिक्त प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो अपने साथ अवश्य लेकर आएं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

img 20260313 wa0012
img 20260313 wa0012

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *