close
LIVE UPDATE

JET परीक्षार्थी ध्यान दें ! आंखों की पुतली से होगी पहचान, 6 जिलों के 435 परीक्षा केंद्रों में होगी परीक्षा, जानिये अभ्यर्थियों के लिए क्या-क्या है जरूरी, ध्यान से पढ़ें…

Attention JET candidates! Identification will be done by the iris of the eye, the exam will be held in 435 examination centers in 6 districts. Learn what is required of candidates, read carefully...

18 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) कल आयोजित की जा रही है। राज्य के 6 जिलों में 435 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बायोमेट्रिक और आइरिस वेरिफिकेशन जैसे कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
…………………………………………………………..
JET Exam 2026: झारखंड में बहुप्रतीक्षित झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) आखिरकार कल आयोजित होने जा रही है। लगभग 18 साल बाद आयोजित हो रही इस महत्वपूर्ण परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह के साथ-साथ सतर्कता भी देखने को मिल रही है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने परीक्षा के सफल और निष्पक्ष संचालन के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।

आयोग ने 6 जिलों में 435 परीक्षा केंद्र बनाये

परीक्षा के लिए राज्य के छह प्रमुख जिलों— रांची, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग और देवघर में कुल 435 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

कड़े सुरक्षा इंतजाम

परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कदाचार को रोकने के लिए आयोग ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। सभी परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक और आइरिस वेरिफिकेशन की सुविधा दी गई है, जिससे परीक्षार्थियों की पहचान सुनिश्चित की जा सके। इसके अलावा, केंद्रों पर निगरानी के लिए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती भी की गई है।

सहायक प्राध्यापक भर्ती और पीएचडी के लिए अहम
JET परीक्षा के माध्यम से राज्य के राजकीय विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक पद के लिए पात्रता तय की जाएगी। साथ ही, यह परीक्षा पीएचडी में नामांकन के लिए भी अनिवार्य मानी जाएगी। इस लिहाज से यह परीक्षा उच्च शिक्षा में करियर बनाने वाले अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

परीक्षा पैटर्न और समय

यह परीक्षा एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पेपर में होगी, जो ओएमआर शीट पर आधारित होगी।
• पहला पेपर: शिक्षण और शोध क्षमता पर आधारित, 50 प्रश्न (100 अंक)
• दूसरा पेपर: संबंधित विषय पर आधारित, 100 प्रश्न (200 अंक)
दोनों पेपर में प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा और इसमें किसी प्रकार की निगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है। परीक्षा कुल 43 विषयों में आयोजित की जा रही है।

लंबे इंतजार के बाद परीक्षा

गौरतलब है कि राज्य में इससे पहले JET परीक्षा वर्ष 2007-08 में आयोजित हुई थी, जो विवादों में घिर गई थी। इसके बाद लंबे समय तक यह परीक्षा नहीं हो पाई। आयोग ने 7 मार्च 2024 को परीक्षा के आयोजन की प्रक्रिया शुरू करने की सूचना दी थी, जिसके बाद सितंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन लिए गए।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

आयोग ने परीक्षार्थियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे परीक्षा केंद्र पर कम से कम एक घंटा पहले पहुंचें। साथ ही उन्हें अपना प्रवेश पत्र, वैध फोटो पहचान पत्र, उपस्थिति पत्रक और दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।बिना आवश्यक दस्तावेजों के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।परीक्षा केंद्रों में प्रवेश एवं निकास के लिए सिंगल गेट सिस्टम की व्यवस्था रहेगी। इस बार आइआरआइएस अटेंडेंस सिस्टम से अभ्यर्थियों की पहचान की जाएगी।

उपायुक्त ने कहा आइआरआइएस अटेंडेंस सिस्टम एक अत्यंत सुरक्षित, स्पर्शरहित बायोमेट्रिक समाधान है जो आंखों की पुतली के चारों ओर स्थित रंगीन वलय (आइरिस) में मौजूद विशिष्ट पैटर्न की उच्च-रिजोल्यूशन वाली छवियां कैप्चर करके व्यक्तियों की पहचान प्रमाणित करता है। आइरिस का पैटर्न जीवन भर स्थिर रहता है और इसे कापी करना लगभग असंभव है। परीक्षार्थी अपनी सही सीट पर बैठे, यह भी सुनिश्चित करने को कहा।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *