close
LIVE UPDATE

झारखंड- प्रिंसिपल गिरफ्तार : स्कूल में छात्रा के साथ शर्मनाक हरकत, शिकायत पर पिता को मिली धमकी, पुलिस ने FIR के बाद गिरफ्तारी की…

Jharkhand- Principal arrested: Shameful act with a student in school, father threatened after complaint, police made arrest after FIR...

Jharkhand Crime News : शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने की एक घटना सामने आयी है। स्कूल में छात्रा के साथ गंदी हरकत हुई है। 14 साल की छात्रा के साथ हुई शर्मनाक हरकत के बाद अब पुलिस ने प्रिंसपल को गिरफ्तार किया गया है। घटना झारखंड के गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र में स्थित स्कूल की है। प्रिंसिपल मो. इमामुद्दीन पर स्कूल में पढ़ने वाली एक 14 साल के छात्रा ने छेड़छाड़ और गलत हरकत किए जाने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी स्कूल के प्रिंसिपल मो. इमामुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शिक्षा के मंदिर में इस तरह की शर्मनाक हरकत किए जाने के बाद लोगों में भारी आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी स्कूल के प्रिंसिपल मो. इमामुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इधर इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश का माहौल है और लोग स्कूल बंद करने की मांग कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रिंसिपल को किया गया गिरफ्तार

मिली जानकारी के मुताबिक पचंबा थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले की रहने वाली एक छात्रा पचंबा थाना क्षेत्र में संचालित एक स्कूल में पढ़ाई करती है। पढ़ाई करने के दौरान स्कूल के प्रिंसिपल मो. इमामुद्दीन अंसारी के द्वारा पिछले कई दिनों से छेड़छाड़ व गलत हरकत किया जा रहा था। लेकिन पीड़ित छात्रा यह बात किसी को बताने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी।

छात्रा ने परिजनों को दी सूचना

दो दिन पूर्व स्कूल के प्रिंसिपल के द्वारा छेड़छाड किया गया तो वह घर आकर अपने पिता से कहा कि अब वह स्कूल नहीं जाएगी। यह बात सुनकर पीड़ित छात्रा के पिता के होश उड़ गए और उन्होंने अपनी बेटी से सारी बात पूछी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्कूल पहुंचने पर मिली धमकी

हालांकि इस घटना को लेकर जब पीड़ित छात्रा के पिता स्कूल जाकर मामले की जानकारी लेने की कोशिश की तो, उन्हें धमकी दी गई। घटना के बाद छात्रा के पिता ने समाज के कुछ लोगों से बात की और सारी बात बताते हुए कहा कि वह जिंदा नहीं रहना चाहते हैं और सुसाइड कर लेंगे। जिसके बाद घटना की पुलिस को सूचना दी गयी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *