B.ED में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, जानिये कब तक कर सकते हैं आवेदन, ये है आवेदन का सबसे आसान तरीका…
Applications for admission in B.Ed have started. Know till when you can apply. This is the easiest way to apply.

B.ED कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 18 मई तक बिना लेट फीस के आवेदन कर सकते हैं, जबकि प्रवेश परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।
________________________________________
BED Addmission 2026/29.4.26 : शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। Bihar CET BEd 2026 के तहत दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस बार भी B.ED में दाखिला राज्यस्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा के जरिए ही होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मई 2026 तय की गई है। इस तिथि तक अभ्यर्थी बिना किसी विलंब शुल्क के आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं। जो उम्मीदवार समय पर आवेदन नहीं कर पाएंगे, उन्हें 21 मई 2026 तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का अवसर दिया जाएगा। इसके अलावा, आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 22 और 23 मई को सुधार विंडो भी खोली जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
B.ED आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इसके लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नया पंजीकरण कर आवश्यक जानकारी भरनी होगी। लॉगिन करने के बाद पूरा आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करना होगा और उसका प्रिंट निकाल लेना चाहिए।
कब होगी परीक्षा?
B.ED प्रवेश परीक्षा 7 जून 2026 को कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी 1 जून 2026 से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा का परिणाम 19 जून 2026 को घोषित किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, ईबीसी, बीसी, ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये शुल्क तय किया गया है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 500 रुपये रखा गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
योग्यता क्या है?
B.ED कोर्स में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। वहीं, इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि (बीई/बीटेक) वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। शिक्षा शास्त्री पाठ्यक्रम के लिए भी यही पात्रता लागू होगी।









