close
LIVE UPDATE

हे भगवान..एक तो बिजली की किल्लत ऊपर से रिश्वतखोरी: कोडरमा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते बिजली विभाग का कर्मी रंगेहाथ गिरफ्तार

Electricity Shortages Compounded by Bribery: Major ACB Operation in Koderma; Electricity Department Employee Caught Red-Handed Accepting a Bribe

ACB News: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत हजारीबाग एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने कोडरमा में बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को तिलैया थाना क्षेत्र में एसीबी ने बिजली विभाग के एक लाइनमैन को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग और अन्य सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, एसीबी को शिकायत मिली थी कि बिजली विभाग का एक लाइनमैन काम कराने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत की जांच और पुष्टि के बाद एसीबी की विशेष टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपये लिए, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी लाइनमैन से पूछताछ की जा रही है। वहीं एसीबी की टीम उसे अपने साथ लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।
इस कार्रवाई के बाद झुमरी तिलैया बिजली सब-डिवीजन में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। एसीबी अधिकारियों ने साफ कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और शिकायत मिलने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी आम समस्या बनती जा रही है और रिश्वतखोरी के मामलों में कड़ी कार्रवाई से आम जनता को राहत मिलेगी।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *