Jharkhand Police Transfer : बड़ी संख्या में इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, देखिये पूरी लिस्ट, किसे कहां भेजा गया
Jharkhand Police Transfer: A large number of inspectors and sub-inspectors have been transferred. See the full list of who was sent where.

रांची/24.5.26। पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में तबादले हुए हैं। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) राकेश रंजन ने 15 थाना प्रभारियों का तबादला करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल में तीन यातायात थानों के प्रभारी भी शामिल हैं। इसके साथ ही एसआई रैंक के 20 पुलिस पदाधिकारियों को अलग-अलग थानों में पदस्थापित किया गया है।
इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर रैंक के तीन अधिकारियों को थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस केंद्र में पदस्थापित प्रकाश कुमार रजक को बरियातू थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं सिटी कंट्रोल रूम में तैनात मनोज कुमार को गोंदा थाना की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा गोंदा यातायात थाना प्रभारी रेणु गुप्ता को चुटिया यातायात थाना प्रभारी बनाया गया है।
15 थाना प्रभारियों का तबादला
एसएसपी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक कई थाना और टीओपी प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। इनमें राहे थाना से शैलेंद्र टुडू को नरकोपी थाना भेजा गया है, जबकि कांके थाना में पदस्थापित कफील अहमद अब बेड़ो थाना के प्रभारी होंगे। सिल्ली थाना से विकास पासवान को मुरी ओपी का प्रभारी बनाया गया है।
इसी तरह दिनेश ठाकुर को हाईकोर्ट सुरक्षा से विधानसभा थाना, शिवनारायण तिवारी को बरियातू से इटकी थाना, गगन ठाकुर को पुलिस केंद्र से सिकिदरी थाना तथा दुलाल महतो को मोरहाबादी टीओपी से तमाड़ थाना की जिम्मेदारी दी गई है।
कुंदन कुमार को दशम फॉल थाना, अभिषेक कुमार-2 को राहे थाना, राहुल को मोरहाबादी टीओपी, अक्षय कुमार को एदलहातू टीओपी और विवेक कुमार दुबे को चुटुपालू टीओपी भेजा गया है। पूजा विभूति उरांव को हिल टीओपी सुखदेवनगर, अवध बिहारी कुंवर को खेलगांव यातायात थाना और धर्मेंद्र कुमार को पंडरा यातायात थाना प्रभारी बनाया गया है।
20 एसआई रैंक के अधिकारियों की नई पोस्टिंग
SSP राकेश रंजन ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 20 एसआई रैंक के पुलिस अधिकारियों को भी विभिन्न थानों में पदस्थापित किया है। इनमें नागेश्वर साव, सुजीत कुमार उरांव और मनीष कुमार-2 को कोतवाली थाना भेजा गया है।
राहुल कुमार मेहता, गणेश कुमार यादव और सचिन कुमार मिश्रा को सुखदेवनगर थाना में पोस्टिंग मिली है। वहीं प्रशांत गौरव, यशवंत कुमार सिंह और रामेश्वर उपाध्याय को बरियातू थाना में तैनात किया गया है।
लोअर बाजार थाना में रंजीत कुमार, अरविंद कुमार-2 और देवानंद यादव की पोस्टिंग हुई है। कश्यप गौतम और चंदन कुमार-1 को सदर थाना भेजा गया है। इसके अलावा मुकेश कुशवाहा को चुटिया थाना, अमित कुमार दास को सिल्ली थाना, दिवाकर कुमार को अनगड़ा थाना, प्रभुवन कुमार को ओरमांझी थाना, संतोष कुमार-2 को रातू थाना और मंटू सिंह को नामकुम थाना में पदस्थापित किया गया है।








