close
LIVE UPDATE

सिमडेगा पुलिस लाइन गेस्ट हाउस विवाद: पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा एएसआई संग दुर्व्यवहार मामले में जांच के आदेश

Simdega Police Line Guest House Controversy: Probe ordered into Police Association President's misbehaviour with ASI

सिमडेगा/31.5.26: पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस में ठहरे एक एएसआई और उनके परिवार के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में सिमडेगा पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष सह एसआई रजनीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, संबंधित एएसआई अपने परिवार के साथ मां बांदुर्गा मंदिर एवं रामरेखा धाम में पूजा-अर्चना के लिए सिमडेगा पहुंचे थे। रात्रि विश्राम के लिए उन्हें वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस में ठहराया गया था।

क्या है मामला

पीड़ित ASI अपने शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 16 मई 2026 की देर रात करीब 1 बजे एसआई रजनीश कुमार एक अन्य एसआई के साथ गेस्ट हाउस पहुंचे और वहां ठहरे एएसआई से पूछताछ करने लगे। एएसआई द्वारा अपना परिचय देने तथा अधिकारियों के निर्देश पर ठहरने की जानकारी देने के बावजूद कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ASI ने लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित एएसआई ने लिखित शिकायत में गाली-गलौज, जबरन कमरे में प्रवेश की कोशिश और घटना का वीडियो बनाए जाने का आरोप लगाया है। घटना के दौरान परिवार के सदस्यों के भी असहज होने की बात कही गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने विभागीय जांच शुरू करा दी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद ही आरोपों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई संभव मानी जा रही है।हालांकि अब तक पुलिस प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। परंतु जिस तरह से पुलिस विभाग के अधिकारी द्वारा  पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष पर जो आरोप लगाए गये हैं वो महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *