close
LIVE UPDATE

झारखंड मानसून ब्रेकिंग: मौसम विभाग ने दे दी खुशखबरी, झारखंड में भी बस पहुंचने वाला है मानसून, 12 राज्यों को कर चुका है कवर

Monsoon Update 2026, India Rain Alert, Jharkhand Rain News, Weather News India, IMD Forecast, Monsoon Progress India, Heavy Rain Alert, Pre Monsoon Rain, India Weather Update, Rain Alert States

Monsoon 2026 Big Update:  देश में मानसून बहुत तेजी से बढ़ रहा है। केरल में पहुंचने के बाद से ही इसकी रफ्तार काफी तेज बनी हुई है। इस बीच झारखंड में भी मानसून से जुड़ी अच्छी खबर आयी है। मौसम विभाग के अनुसार अब तक लगभग 12 राज्यों में मानसून प्रवेश कर चुका है, जहां कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है।

इन जिलों में पहुंचा मानसून

मौसम विभाग ने कहा है कि केरल, कर्नाटक, गोवा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और असम में मानसून सक्रिय हो चुका है और लगातार आगे बढ़ रहा है। जिस रफ्तार में मानसून बढ़ा है, उससे यही लग रहा है कि अगले दो दिनों में मानसून झारखंड भी पहुंच जायेगा।

झारखंड में भी जल्द देगा दस्तक

मानसून के असर से अब उत्तर भारत के कई राज्यों में भी मौसम बदलने लगा है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अभी पूरी तरह से गर्मी और लू से छुटकारा मिलने की संभावना कम है।

मौसम विभाग के मुताबिक 11 जून तक पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में रुक-रुक कर बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं 9 जून को झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है।

48 घंटे में इन राज्यों में बारिश

9 जून को जिन राज्यों में बारिश की संभावना है उनमें मेघालय, तेलंगाना, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और राजस्थान शामिल हैं। इनमें कुछ स्थानों पर मानसूनी बारिश होगी, जबकि कई जगह प्री-मानसून बारिश का असर देखने को मिलेगा।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार केरल में मानसून के प्रवेश के बाद इसकी गति लगातार बनी हुई है और यह धीरे-धीरे देश के अन्य हिस्सों की ओर बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में मानसून और अधिक क्षेत्रों को कवर कर सकता है, जिससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *