close
LIVE UPDATE

Jharkhand Hockey: झारखंड की तीन बेटियों का कमाल, भारतीय हॉकी टीम में चयनित, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरे पर करेंगी टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व

झारखंड के बरियातू हॉकी सेंटर की बिनीमा धान, पार्वती टोप्पो और रोशनी आइंद का भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयन हुआ है। तीनों खिलाड़ी 5 से 14 जुलाई तक इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दौरे पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

रांची। झारखंड की बेटियों ने फिर से प्रदेश का मान बढ़ाया है। झारखंड की तीन खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल हुई है। महिला हॉकी की नर्सरी के रूप में पहचान बना चुके बरियातू हॉकी सेंटर ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बरियातू की तीन होनहार खिलाड़ियों बिनीमा धान, पार्वती टोप्पो और रोशनी आइंद का चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ है।

ये तीनों खिलाड़ी अब 5 से 14 जुलाई तक इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दौरे पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।भारतीय जूनियर महिला टीम इस दौरे पर सात अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेगी। चयनित खिलाड़ियों ने इसे अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए कहा कि वे देश के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रोशन करने का पूरा प्रयास करेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लगातार राष्ट्रीय टीमों में बन रही झारखंड की मजबूत पहचान

आपको बता दें कि बरियातू हॉकी सेंटर की यह सफलता इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि पिछले महीने अंडर-18 भारतीय महिला हॉकी टीम में भी इसी सेंटर की तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ था। जापान में आयोजित एशिया कप में भारतीय टीम ने कांस्य पदक जीता था और उसमें झारखंड की इन खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही।

वहीं, ओमान में होने वाले यूथ सब-जूनियर हॉकी टूर्नामेंट के लिए भी झारखंड की पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। लगातार राष्ट्रीय टीमों में राज्य की खिलाड़ियों की बढ़ती भागीदारी झारखंड में महिला हॉकी की मजबूत नींव को दर्शाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बरियातू हॉकी सेंटर ने देश को दिए कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

झारखंड का बरियातू हॉकी सेंटर वर्षों से भारतीय महिला हॉकी को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी देता रहा है। इसी केंद्र ने सावित्री पूर्ति, सोमराय टेटे और अंशुता लकड़ा जैसी दिग्गज खिलाड़ियों को देश को दिया है। वर्तमान में निक्की प्रधान और ब्यूटी डुंगडुंग भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।अब तीन और खिलाड़ियों का राष्ट्रीय टीम में चयन इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

अनुशासन और मेहनत से मिली सफलता

बरियातू हॉकी सेंटर की कोच करुणा पूर्ति ने इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों के अनुशासन, कठिन परिश्रम और निरंतर अभ्यास को दिया। उन्होंने कहा कि देशभर में नए प्रशिक्षण केंद्र खुलने से प्रतिस्पर्धा बढ़ी है, लेकिन बरियातू की खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर लगातार भारतीय टीम में जगह बना रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, विद्यालय के प्राचार्य दीपक कुमार ने कहा कि यहां प्रशिक्षण लेने वाली अधिकांश खिलाड़ी दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आती हैं। उचित प्रशिक्षण, अनुशासन और सकारात्मक माहौल मिलने पर यही खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम रोशन कर रही हैं।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *