close
LIVE UPDATE

श्रावणी मेले से पहले बड़ी सौगात: देवघर-गुवाहाटी सीधी फ्लाइट 4 अगस्त से, रांची से भी तीन नए शहरों के लिए बढ़ेगी हवाई कनेक्टिविटी

झारखंड के हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। 4 अगस्त से देवघर-गुवाहाटी के बीच सीधी फ्लाइट शुरू होगी। वहीं रांची से बेंगलुरु, पुणे और नवी मुंबई के लिए नई उड़ानें शुरू करने का प्रस्ताव भी जल्द मंजूरी के लिए तैयार है।

देवघर/रांची। झारखंड के हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। एक ओर देवघर एयरपोर्ट से 4 अगस्त 2026 से गुवाहाटी के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है, वहीं दूसरी ओर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से भी बेंगलुरु, नवी मुंबई और पुणे के लिए अतिरिक्त विमान सेवा शुरू होने की तैयारी है। इन नई उड़ानों से श्रद्धालुओं, कारोबारियों, छात्रों और आम यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

गुवाहाटी का किराया 3649 रुपये, बुकिंग शुरू

देवघर से गुवाहाटी के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। शुरुआती किराया 3,649 रुपये रखा गया है। फ्लाइट संख्या 6E 7709 सुबह 9:25 बजे गुवाहाटी से उड़ान भरकर 11:20 बजे देवघर पहुंचेगी। वहीं 6E 7710 सुबह 11:40 बजे देवघर से रवाना होकर दोपहर 1:35 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। लगभग एक हजार किलोमीटर की दूरी यह विमान करीब दो घंटे में तय करेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानिये क्या होगा फ्लाइट का शेड्यूल

फिलहाल इस रूट पर सप्ताह में दो दिन—मंगलवार और शुक्रवार को 76 सीटों वाले एटीआर विमान का संचालन किया जाएगा। इस सेवा से देवघर स्थित सत्संग आश्रम के हजारों अनुयायियों के अलावा बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं और मां कामाख्या मंदिर के दर्शन करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। खास बात यह है कि 30 जुलाई से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के दौरान ही यह सेवा शुरू हो रही है।

तीन नये शहरों में भी उड़ान

इधर, रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से भी यात्रियों को जल्द नई उड़ानों की सौगात मिल सकती है। इंडिगो एयरलाइंस ने आगामी विंटर शेड्यूल के तहत बेंगलुरु, नवी मुंबई और पुणे के लिए अतिरिक्त उड़ानें संचालित करने का प्रस्ताव दिया है। यह प्रस्ताव फिलहाल एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के मुख्यालय की स्वीकृति के लिए भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही नई उड़ानों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रस्तावित समय-सारिणी के अनुसार, बेंगलुरु से विमान रात 9:20 बजे, नवी मुंबई से रात 12:15 बजे और पुणे से रात 2:00 बजे रांची पहुंचेगा। इसके बाद यही विमान क्रमशः रात 9:55 बजे बेंगलुरु, रात 1:00 बजे नवी मुंबई और रात 2:55 बजे पुणे के लिए रवाना होंगे।एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, इन नई उड़ानों से झारखंड के व्यवसायियों, छात्रों, आईटी प्रोफेशनल्स, मरीजों और अन्य यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही रांची की देश के प्रमुख महानगरों से हवाई कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। फिलहाल विंटर शेड्यूल को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जारी है और एएआई की मंजूरी मिलने के बाद नई सेवाओं की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *