close
LIVE UPDATE

21 जुलाई को हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक, कर्मचारियों से जुड़े इन बड़े प्रस्तावों समेत कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगेगी मुहर

A crucial meeting of the Hemant Cabinet is scheduled for July 21; several important agenda items, including major proposals concerning employees, will be approved.

Jharkhand Cabinet Meeting 21 July : झारखंड सरकार की मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक 21 जुलाई को राजधानी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में आयोजित होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक शाम 4 बजे से प्रोजेक्ट भवन में शुरू होगी। करीब 15 दिनों के अंतराल के बाद बुलाई जा रही इस कैबिनेट बैठक को कई अहम फैसलों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े करीब दो दर्जन प्रस्तावों (एजेंडा) पर चर्चा की जाएगी। इनमें सरकारी कर्मचारियों के हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी शामिल हैं। हाल ही में अदालत के आदेश के आलोक में सरकारी कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और सेवा संबंधी मामलों से जुड़े प्रस्ताव मंत्रिपरिषद के समक्ष रखे जा सकते हैं। इन प्रस्तावों पर सरकार की मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है।इसके अलावा बैठक में राज्य के विकास कार्यों, प्रशासनिक निर्णयों और विभिन्न विभागों की नीतियों से जुड़े प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श होने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वित्त मंत्री द्वारा उठाए गए मुद्दों पर भी हो सकती है चर्चा

सूत्रों की माने, हाल के दिनों में राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा सार्वजनिक रूप से उठाए गए मुद्दों पर भी कैबिनेट बैठक में चर्चा हो सकती है। वित्त मंत्री ने अपनी सुरक्षा वापस नहीं लेने और बिना सुरक्षा के आवागमन करने के मामले को सार्वजनिक किया था। इसके साथ ही उन्होंने कैबिनेट सचिव को पत्र लिखकर सांसदों और विधायकों को सरकारी स्तर पर अपेक्षित सम्मान नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *