close
LIVE UPDATE

ब्रेकिंग- देवघर श्रावणी मेला पर आतंकी साया: आतंकी खतरे के इनपुट के बाद सुरक्षा कड़ी, रेलवे स्टेशन, मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में बढ़ाई गई चौकसी

Breaking: Terror threat looms over Deoghar Shravani Mela; security tightened following intelligence inputs, with heightened vigilance at the railway station, temple premises, and fairgrounds.

देवघर। श्रावणी मेला शुरू होने में एक-दो दिन का वक्त बचा है, उससे पहले एक बड़ा सिक्युरिटी अलर्ट आया है। कांवर मेलों पर संभावित आतंकी खतरे के खुफिया इनपुट के बाद झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। बाबा बैद्यनाथधाम, देवघर में चल रहे राजकीय श्रावणी मेला सहित राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है। गृह मंत्रालय के अधीन स्पेशल इंटेलिजेंस ब्यूरो (SIB), रांची से मिले गोपनीय इनपुट के आधार पर राज्य पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों, रेल पुलिस और खुफिया इकाइयों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘मैटर मोस्ट अर्जेंट’ श्रेणी में जारी हुआ सुरक्षा अलर्ट

विशेष शाखा (SB) की ओर से जारी निर्देश में जिला पुलिस अधीक्षकों, रेल पुलिस अधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने, फील्ड इंटेलिजेंस मजबूत करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा संबंधी यह आदेश ‘मैटर मोस्ट अर्जेंट’ श्रेणी में जारी किया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देवघर श्रावणी मेला और हरिद्वार कांवर यात्रा पर विशेष नजर

खुफिया एजेंसियों के अनुसार, देश के बड़े धार्मिक आयोजन और भीड़भाड़ वाले स्थल संभावित रूप से आतंकियों के निशाने पर हो सकते हैं। इसी कारण देवघर श्रावणी मेला और हरिद्वार कांवर यात्रा के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रवेश मार्ग, पार्किंग स्थल और श्रद्धालुओं के ठहरने वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी निगरानी और चेकिंग अभियान भी तेज कर दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

सोशल मीडिया और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर

खुफिया इनपुट में विभिन्न आतंकी और कट्टरपंथी संगठनों की ऑनलाइन गतिविधियों तथा धमकी भरे संदेशों का उल्लेख किया गया है। इसके मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों को सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध पोस्ट, संदेश और प्रचार सामग्री की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

पेयजल और खाद्य सामग्री की भी होगी जांच

सुरक्षा एजेंसियों ने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही पेयजल और खाद्य सामग्री की सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया है। प्रशासन को अस्थायी शिविरों, भोजनालयों, पेयजल केंद्रों और खाद्य दुकानों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

दुमका प्रशासन भी अलर्ट मोड में

विशेष शाखा के निर्देश के बाद दुमका जिला प्रशासन ने भी सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त कार्यालय की गोपनीय शाखा की ओर से पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, बीडीओ, अंचल अधिकारी और अन्य विभागों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

हर वर्ष श्रावणी मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए देवघर पहुंचते हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन, प्रवेश-निकास व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, संदिग्ध वस्तुओं की जांच और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को और मजबूत करने का फैसला किया है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *